{"_id":"6159f49b8ebc3e0b4b4c9871","slug":"two-beaten-up-on-suspicion-of-cattle-theft-one-dead-srawasti-news-lko5984848175","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशी चोरी के शक में दो को पीटा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवेशी चोरी के शक में दो को पीटा, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमुनहा (श्रावस्ती)। भैंस लेकर नेपाल ले जा रहे तीन लोगों को शनिवार रात भेड़हिया गांव के लोगों ने घेर लिया। ग्रामीणों से घिरता देख एक युवक बाइक लेकर फरार हो गया। जबकि दो लोगों को ग्रामीणों ने दबोच लिया। जिनकी पिटाई कर बाद में उसे मल्हीपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया। जिन्हें बाद में सीएचसी मल्हीपुर लाया गया। जहां एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे लखनऊ रेफर किया गया था। जिसकी लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मृतक के पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ग्रामीणों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इंडो नेपाल सीमा से सटे मल्हीपुर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव कुड़वा बेलरी से शनिवार रात भैंस चोरी हुई थी। जिसे लेकर तीन लोग नेपाल की ओर जा रहे थे। इस बीच रास्ते में पड़ने वाले भेड़हिया गांव के करीब पहुंचने पर वहां एक ग्रामीण शौच को गया था। जिसने भैंस के साथ तीन लोगों को देख उनसे पूछताछ की। यह बात भैंस ले जा रहे तीनों युवकों को नागवार गुजरी। जिसे लेकर तीनों युवक ग्रामीण से झगड़ा करने लगे। इसी बीच ग्रामीण ने शोर मचा दिया। जिसे सुन काफी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने भैंस ले जा रहे तीनों लोगों को घेर लिया।
इस दौरान खुद को घिरता देख साथ में मौजूद एक युवक बाइक पर बैठकर फरार हो गया। जबकि दो लोगों को ग्रामीणों ने घेर कर दबोच लिया। जिसकी ग्रामीणों ने जमकर पिटाई की। जिन्हें बाद में सूचना पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पिटाई से घायल दोनों युवकों को मल्हीपुर पुलिस ने सीएचसी मल्हीपुर पहुंचाया। पूछताछ के दौरान उनकी पहचान मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरगदहा निवासी हनीफ (35) पुत्र अब्दुल सत्तार व बहराइच जिले के थाना नवाबगंज अंतर्गत ग्राम मलौनापुरवा निवासी संतोष कुमार पुत्र तीरथराम के रूप मे हुई। जबकि फरार हुए युवक की पहचान नेपाल राष्ट्र के जिला बांके के थाना बेतहनी अंतर्गत संतालिया निवासी सेठ पुत्र बिगाड़ू के रूप में हुई।
विज्ञापन
पिटाई से घायल हनीफ की हालत गंभीर होने के कारण उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय भिन्गा रेफर किया गया है। जहां से बाद में उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। लखनऊ ले जाते समय बहराइच के कैसरगंज मे हनीफ की मौत हो गई। मामले में मृतक की पत्नी हसीरुन की ओर से अज्ञात ग्रामीणों के विरुद्ध अपने पति की हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। इस बारे में थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह ने बताया मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।