{"_id":"5f64e79d8ebc3e981e138d3c","slug":"two-arrested-with-nepali-and-raw-liquor-srawasti-news-lko540807714","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाली व कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाली व कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन
श्रावस्ती। एसएसबी के जवानों ने गुरुवार शाम पेट्रोलिंग के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके पास से जवानों ने 190 शीशी नेपाली शराब बरामद की। वहीं मल्हीपुर पुलिस ने बरगदहा गांव में छापा मारकर एक व्यक्ति को दस लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।
सशस्त्र सीमा बल 42वीं वाहिनी ई कंपनी कोदिया के आउट पोस्ट जमुनहा पर तैनात सहायक उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह हमराही संजीत सिंह यादव, जितेंद्र कुमार, सुरेश कुमार यादव, हनीश कुमार आदि के साथ गुरुवार शाम पेट्रोलिंग पर निकले थे। उन्होंने इंडो नेपाल सीमा स्थित सीमा स्तंभ संख्या 642 के पास एक साइकिल सवार को आते देखा।
जो साइकिल पर दो बोरी रखकर भारत की तरफ आ रहा था। साइकिल सवार एसएसबी जवानों को देखकर साइकिल और बोरी छोड़कर नेपाल की ओर भागने लगा। जवानों ने घेराबंदी कर उसे दबोच लया। तलाशी के दौरान बोरी से जवानों ने 190 शीशी नेपाली शराब बरामद की।
विज्ञापन
युवक की पहचान मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरगदहा के मजरा गड़रियन पुरवा निवासी कमलेश कुमार के रूप में हुई। जिसे शराब सहित मल्हीपुर थाना ले जाकर पुलिस को सौंप दिया गया। वहीं मल्हीपुर पुलिस ने बरगदहा गांव में छापा मारकर गुरु प्रसाद को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से पुलिस ने 10 लीटर कच्ची शराब बरामद कई। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध मल्हीपुर पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।