{"_id":"60f9a20a8ebc3e7008260d98","slug":"two-arrested-with-firearm-srawasti-news-lko5880143134","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचा के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। जिला पुलिस की ओर से अपराधियों की धरपकड़ को जारी अभियान के तहत गुरुवार को गिलौला पुलिस ने एक कार की तलाशी क दौरान दो देशी तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किए। कार को सीज कर पुलिस ने इसमें सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे व क्षेत्राधिकारी इकौना महेंद्र पाल शर्मा के नेतृत्व में थानाध्यक्ष गिलौला अखिलेश पांडे द्वारा बौद्ध परिपथ स्थित दमावा बैरियर के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान उनके द्वारा एक मारुति कार को रोका गया। कार रोकने पर उसमें सवार दो लोग वाहन सहित भागने का प्रयास करने लगे। जिन्हें टीम द्वारा घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।
तलाशी के दौरान कार सवार के कब्जे से पुलिस ने एक एक देशी तमंचा व कारतूस बरामद किया। गिरफ्तार युवकों की पहचान बहराइच के थाना कोतवाली नगर निवासी रियाज अहमद व सत्ती कुंआ पंचायती मसजिद बहराइच निवासी मोहम्मद आरिफ के रुप में हुई।
विज्ञापन
दूसरी तरफ विभिन्न चेकपोस्ट, बैरियर सहित प्रमुख चौराहों पर संदिग्ध वाहनों की धरपकड़ के लिए 87 वाहनों की जांच कर इनमें से 24 का ई चालान कर 35 हजार का शमन शुल्क वसूला।