{"_id":"60e9d7258ebc3e859e062ef7","slug":"two-arrested-for-making-aadhar-card-wrongly-srawasti-news-lko5862563168","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत तरीके से आधार कार्ड बनाने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत तरीके से आधार कार्ड बनाने वाले दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसिया (श्रावस्ती)। सिरसिया पुलिस ने शनिवार को फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गैंग का खुलासा किया। इस दौरान पुलिस ने आधार कार्ड बनाने में प्रयुक्त होने वाले इलक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए। जिसे थाने लाकर सीज कर दिया है। वहीं आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर उन्हें मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जहां से आरोपियों को जेल भेजा गया है।
सिरसिया में तैनात प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कनौजिया को मुखबिर से सूचना मिली कि बाजार स्थित इंडियन बैंक के बगल कुछ लोगों द्वारा गलत तरीके से आधार कार्ड बनाया जा रहा है। इसकी सूचना के बाद प्रभारी निरीक्षक ने क्राइम ब्रांच टीम के साथ मौके पर छापा मारा। जहां से पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम गब्बापुर निवासी हैदर अली व असगर अली को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से पुलिस ने तीन लैपटॉप व चार्जर, एक प्रिंटर, एक जीपीएस, दो आइरिस स्कैनर, एक फिंगर प्रिंट स्कैनर, एक कैमरा, तीन मोबाइल फोन बरामद किए।
जिसे पुलिस ने कब्जे में लेते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। जिनसे आधार कार्ड बनाने के संबंध में सरकार द्वारा जारी प्रमाण पत्र मांगा गया तो दोनों प्रमाण पत्र दिखाने में असमर्थ रहे। इस पर उनके विरुद्ध जालसाजी व सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम-2008 के तहत मामला दर्ज कर दोनों को संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जहां से आरोपियों को जेल भेजा गया है।