फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Try to follow the path of Lord Buddha

भगवान बुद्ध के मार्ग पर चलने का करें प्रयास

Fri, 21 Feb 2020 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Try to follow the path of Lord Buddha
गंध कुटि पर प्रार्थना करते अनुयायी। - फोटो : SRAWASTI
भगवान बुकटरा (श्रावस्ती)। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती शुक्रवार को उपासकों से गुलजार रही। श्रीलंका से आए बौद्ध अनुयायियों ने गंध कुटि पर विशेष प्रार्थना की। इस दौरान उपासकों को बौद्ध भिक्षु दीपालोक महाथेरो ने उपदेश भी दिया। उन्होंने उपासकों को भगवान बुद्ध का स्मरण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का प्रयास करने को कहा।
विज्ञापन

बौद्ध तपोस्थली आए श्रीलंकाई अनुयायियों ने गंध कुटि पर विशेष पूजा की। इस दौरान बौद्ध भिक्षु दीपालोक महाथेरो ने कहा कि भगवान बुद्ध के अनुसार पवित्र जीवन बिताने के लिए मनुष्य को दोनों प्रकार की अति से बचना चाहिए। न तो उसे उग्र तप करना चाहिए और न ही सांसारिक सुखों में ही लगे रहना चाहिए। उन्होंने मध्यम मार्ग के महत्व पर बल दिया है। बुद्ध ने ईश्वर और आत्मा दोनों को नहीं माना। वह हमेशा अपने शिष्यों से कहा करते थे कि उन्होंने किसी नए धर्म की स्थापना नहीं की है। यह वही धर्म है जो हमेशा से चला आ रहा है। उन्होंने अपने विचार लोगों को अपनी ही भाषा (प्राकृत) में समझाया।
विज्ञापन

महात्मा बुद्ध ने बौद्ध संघों की स्थापना की, जिसमें सभी जातियों के पुरुष एवं महिलाओं को प्रवेश दिया गया। बौद्ध संघ बहुत ही अनुशासनबद्ध और जनतांत्रिक संगठन था। बौद्ध धर्म की शिक्षाओं को तीन ग्रंथों में एकत्र किया गया है। जिन्हें त्रिपिटक कहते हैं। बुद्ध ने जात पात, ऊंच नीच के भेदभाव तथा धार्मिक जटिलता को गलत बताया है। आइये हम भगवान बुद्ध का स्मरण कर उनके दिखाए मार्ग पर चलने का प्रयास करें। इस मौके पर उपासकों ने तपोस्थली के विभिन्न मूमेंटों का भ्रमण कर माथा टेका। मौके पर बौद्ध भिक्षु आनंद सागर, धम्म सागर, नाग सागर सहित काफी संख्या में बौद्ध अनुयायी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed