फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Truck crushes brothers riding bike, dies

ट्रक ने बाइक सवार भाइयों को रौंदा, मौत

Wed, 01 Jul 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Truck crushes brothers riding bike, dies
इकौना (श्रावस्ती)। बौद्ध परिपथ स्थित इकौना बाईपास पर बुधवार को तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मोटर साइकिल सवार दो सगे भाइयों की घटना स्थल पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची इकौना पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। वहीं घटना के बाद मौके से भाग रहे ट्रक चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम इकौना देहात निवासी सद्दाम (25) पुत्र खटाई लाल बुधवार को मोटर साइकिल में तेल भराने इकौना बाईपास स्थित पेट्रोलपंप आया था। इस दौरान इकौना में ही डाकबंगला के पीछे दुकान चला रहा उसका छोटा भाई नियाज भी मिल गया। उसे मोटर साइकिल पर बैठा कर सद्दाम वापस घर जा रहा था। जैसे ही सद्दाम पेट्रोलपंप से चंद कदमों की दूरी पर स्थित इकौना बाईपास चौराहा पहुंचा तभी बलरामपुर से बहराइच की ओर जा रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे दोनों भाई मार्ग पर ही दूर जा गिरे। जिन्हें ट्रक ने रौंद दिया। इससे दोनों भाईयों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के बाद ट्रक चालक मौके पर ट्रक छोड़ कर भागने लगा। जिसे स्थानीय लोगों ने दौड़ा कर दबोच लिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने दोनों भाइयों के शव का पंचनामा भरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। वहीं स्थानीय लोगों ने पकड़े गए चालक को पुलिस को सौंप दिया है। ट्रक, बाइक सहित चालक को पुलिस अपने साथ इकौना थाने ले गई, जहां चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांधना था सेहरा, ओढ़ाना पड़ा कफन
इकौना देहात निवासी खटाई लाल ने अपने पुत्र सद्दाम का निकाह तय कर रखा था। उसके सिर पर इसी माह सेहरा बंधना था। जिसकी घर में तैयारियां भी चल रही थी। खटाई लाल अपने बेटे के विवाह के लिए तैयारी करने में लगा हुआ था। उसे क्या मालूम था कि नियति उसके साथ इतना बड़ा क्रूर मजाक करेगी कि जिस बेटे के सिर पर कुछ दिन बाद सेहरा बांधना था, उसी को कफन में लपेटना पड़ेगा। दो बेटों की मौत के बाद खटाई लाल सहित परिवारीजन बदहवास हो गए हैं। जिस घर में मांगलिक आयोजन की तैयारी हो रही थी, वहां अब मातम पसरा हुआ है। वहीं एक ही परिवार में दो मौत के बाद गांव में भी सन्नाटा फैल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed