फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Truck crushed old man crossing the road

सड़क पार कर रहे वृद्ध को ट्रक ने रौंदा

Fri, 14 Feb 2020 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Truck crushed old man crossing the road
इकौना तहसील के सामने वृद्ध की दुघटना में हुई मौत के बाद एकत्र भीड़। - फोटो : SRAWASTI
कटरा (श्रावस्ती)। मुकदमे की पैरवी करने शुक्रवार को इकौना तहसील आ रहे एक वृद्ध को ट्रक ने रौंद दिया। इससे लैबुड़वा निवासी वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके से वाहन सहित चालक फरार हो गया। उसे इकौना पुलिस ने नरायनपुर गांव के पास पकड़ लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन

इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम इटवारिया के मजरा लैबुड़वा निवासी धर्मराज (65) पुत्र मनोहर का इकौना तहसील में जमीन को लेकर एक मुकदमा चल रहा है। इसकी शुक्रवार को पेशी थी। मामले की पैरवी करने के लिए धर्मराज शुक्रवार की सुबह घर से इकौना तहसील के लिए आया था। इकौना तहसील के पास जैसे ही वह बौद्ध परिपथ पार करने लगा, तभी बहराइच से बलरामपुर की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसको टक्कर मार दी। इससे वृद्ध मार्ग पर ही दूर जा गिरा। इसके बाद ट्रक उसे रौंदते हुए आगे निकल गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की सूचना के बाद इकौना पुलिस ने ट्रक का पीछा किया। पुलिस ने थाना क्षेत्र के ही बौद्ध परिपथ स्थित नरायनपुर गांव के निकट ट्रक को रोक कर चालक गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे अपने साथ इकौना थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पुलिस ने मृतक धर्मराज के पुत्र अनिल कुमार की तहरीर पर ट्रक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर शव का पंचनामा भराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। इस बारे में पुलिस क्षेत्राधिकारी इकौना तारकेश्वर पांडेय ने बताया कि मामले में पूछताछ की जा रही है। वृद्ध की मौत की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed