{"_id":"5f9d8e368ebc3e9b8409f487","slug":"truck-collision-overturns-pickup-driver-serious-srawasti-news-lko547968297","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से पलटी पिकअप, चालक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से पलटी पिकअप, चालक गंभीर
विज्ञापन
रतनापुर (श्रावस्ती)। बरदेहरा बदला मार्ग स्थित चननदीप गांव के निकट मार्ग किनारे खड़ी पिकअप को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे दूध लेकर जा रही पिकअप अनियंत्रित हो मार्ग किनारे खड्ड में पलट गई। हादसे में चालक को गंभीर चोट आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम लोहरासपुर निरहा निवासी दिलेराम पुत्र मेहीलाल पिकअप चालक है। वह बहराइच के नई बस्ती निवासी ज्ञान चंद्र पुत्र मोतीलाल की डेयरी का दूध लाने ले जाने का काम करता है। प्रतिदिन की भांति शनिवार को वह दूध लेकर बदला से बरदेहरा की ओर जा रहा था। इस बीच रास्ते में दूध लादने के लिए उसने अपनी पिकअप बरदेहरा बदला मार्ग स्थित चचनदीप पुरवा गांव के पास खड़ी कर दी।
तभी मार्ग से बालू लेकर नासिरगंज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार दी। इससे वाहन अनियंत्रित हो मार्ग किनारे खड्ड में जाकर पलट गया। इससे चालक के सिर में गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची सोनवा पुलिस ने घायल चालक को पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं सोनवा पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर उसे थाने में खड़ा करा दिया है। वहीं पिकअप पर दूध लदवाकर उसे उसे बहराइच डेरी प्लांट भेजा गया है।