{"_id":"64c952236fbbdf9e15087aa4","slug":"troubled-by-infidelity-fear-of-jumping-into-the-river-srawasti-news-c-104-1-slko1050-665-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: बेवफाई से परेशान होकर नदी में कूदने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: बेवफाई से परेशान होकर नदी में कूदने की आशंका
Wed, 02 Aug 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Wed, 02 Aug 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा बहराइच फोरलेन स्थित भकला पुल के निकट लावारिस हालत में मिली मोटरसाइकिल भरथा रोशनगढ़ के प्रधान पुत्र शाह आलम की है। इसके साथ ही प्रधान पुत्र का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह अपनी पत्नी पर बेवफाई बरतने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या करने की बात कह रहा है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि कहीं गायब प्रधान पुत्र ने पत्नी की बेवफाई से व्यथित होकर नदी में तो नहीं कूद गया।
हालांकि इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर रामपाल यादव का कहना है कि ऐसा कोई मामला अथवा वीडियो उनके संज्ञान में नहीं है। जबकि एएसपी ने वीडियो देखने के बाद ही इस मामले में कुछ कार्रवाई करने की बात कही है। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के असनहरिया चौकी अंतर्गत ग्राम भरथा रोशनगढ़ निवासी शाह आलम के वायरल वीडियों में बताया गया है कि कुछ समय पूर्व उसका हाथ टूट गया था। इसके बाद से वह काम धंधा नहीं कर पा रहा था। उसका पिता आफताब आलम फरीद ग्राम प्रधान है।
वायरल वीडियो में शाह आलम यह कह रहा है कि उसकी पत्नी उसी के पिता से निकाह करना चाहती है। इसके लिए वह उस पर अलग होने का नाजायज दबाव बना रही है। साथ ही यह कहकर धमकाती भी है कि शिकायत करने पर उसे दहेज उत्पीड़न के झूठे मामले में फंसा देगी। वीडियो में वह सभी से न्याय दिलाने अन्यथा अपनी जान देने की बात कहता दिख रहा है।
विज्ञापन
इस वायरल वीडियो के बाद भकला पुल के निकट लावारिस मिली शाह आलम की मोटरसाइकिल देखकर आशंका जताई जा रही है कि कहीं पत्नी की बेवफाई से परेशान होकर उसने नदी में कूद कर तो जान नहीं दे दी। पुल किनारे लावारिस हालत में मिली मोटरसाइकिल गायब चल रहे प्रधान पुत्र शाह आलम की होने की पुष्टि के बाद भी प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर का इस पूरी घटना से अनभिज्ञता जताना पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े कर रहा है।