फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Tributes paid to the martyrs on Police Memorial Day

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Wed, 21 Oct 2020 09:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
Tributes paid to the martyrs on Police Memorial Day
श्रावस्ती। रिजर्व पुलिस लाइंस भिनगा में बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। इस मौके पर शहीदों को सलामी देकर उनके सम्मान में दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गई। एसपी ने शहीदों को पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन

पुलिस स्मृति दिवस पर एसपी अरविंद कुमार मौर्या ने कहा कि 21 अक्तूबर 1959 को लद्दाख में तैनात 10 भारतीय जवानों को चीन ने धोखे से घेर लिया था। इस दौरान मातृभूमि की रक्षा करते हुए सभी जवान शहीद हो गए थे। उस दिन से उन अमर शहीदों की याद में पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने इस दौरान कर्तव्य का पालन करते हुए शहीद होने वाले प्रदेश के पुलिस कर्मियों की याद में दो मिनट का मौन रख श्रद्धा सुमन समर्पित किए। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे, सीओ भिनगा हौसला प्रसाद, प्रतिसार निरीक्षक विनोद कुमार सिंह, एलआईयू, आरटीसी प्रभारी सहित उपनिरीक्षक, हेडकांस्टेबिल व पुलिस कर्मियों ने शहीद जवानों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शहीदों को सशस्त्र सलामी भी दी गई। वहीं परेड की कमान महिला पुलिसकर्मियों ने संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएबी जवानों ने भी शहीदों को किया नमन
पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर सशस्त्र सीमा बल 62वीं वाहिनी भिनगा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। उप कमांडेंट जय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में देश की रक्षा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही शहीद पुलिस कर्मियों व उनके परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान काफी संख्या में एसएसबी के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed