फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Tributes paid to the martyrs of Chaurichaura

चौरीचौरा के शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

Thu, 04 Feb 2021 09:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
Tributes paid to the martyrs of Chaurichaura
चौरी चौरा कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तूूत करते बच्चे। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। चौरीचौरा शताब्दी समारोह का शुभारंभ गुरुवार इकौना ब्लॉक सभागार में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि के तौर पर प्रभारी मंत्री मौजूद रहे। इस दौरान शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल सुशील चौधरी की पत्नी को प्रभारी मंत्री ने बुके व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का प्रसारण भी कराया गया।
विज्ञापन

ब्लॉक सभागार इकौना में चौरीचौरा शताब्दी दिवस के अवसर पर प्रभारी मंत्री रणवेंद्र सिंह उर्फ धुन्नी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मंत्री ने शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल सुशील चौधरी की पत्नी शालिनी चौधरी को स्मृति चिह्न देकर किया। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वामीदयाल त्रिपाठी के पौत्र शोभाराम त्रिपाठी, विजय बहादुर मिश्रा के प्रपौत्र समीर मिश्र, राजबहादुर पांडे के पौत्र धर्मराज पांडे, शोभाराम त्रिपाठी के प्रपौत्र ठाकुर प्रसाद त्रिपाठी व रामराज मिश्र के प्रपौत्र राजेंद्र मिश्रा को प्रभारी मंत्री धुन्नी सिंह ने अंग वस्त्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना व सत्या द आर्यन स्कूल के छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति से प्रेरित कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्चुअल मीटिंग का प्रसारण भी हुआ। जिसमें प्रधानमंत्री ने लोगों को चौरीचौरा कांड की याद दिलाते हुए देश के अमर शहीदों के प्रति श्रंद्धाजलि अर्पित की। संबोधन के दौरान संसद में पेश किए गए बजट की सराहना करते हुए बताया कि यह बजट शिक्षा, स्वास्थ्य व विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इसी वर्चुअल मीटिंग में राज्यपाल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चौरीचौरा पर पांच रुपये का डाक टिकट भी जारी किया। जिसे ब्लॉक सभागार में बैठे लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक अजीत उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी टीके शिबू, पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य, ब्लॉक प्रमुख इकौना मिथलेश पांडे, जिलाध्यक्ष भाजपा संजय कैराती, पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पांडे, जिला महामंत्री दिवाकर शुक्ला, अजीत उपाध्याय सहित एनसीसी कैडेट व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed