फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Tributes paid to martyrs on Police Commemoration Day

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Thu, 21 Oct 2021 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Tributes paid to martyrs on Police Commemoration Day
पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्घाजंलि अर्पित कर संबोधित करते एसपी - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। पुलिस स्मृति दिवस पर एसएसबी मुख्यालय व पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर सेवा के दौरान शहीद हुए पुलिस कर्मियों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने कहा कि 21 अक्तूबर 1949 को इंडो-चायना सीमा लद्दाख में राष्ट्र की सुरक्षा में तैनात भारतीय जवानों को चीन ने धोखे से चारों तरफ से घेर लिया था। मातृभूमि की रक्षा के लिए सभी जवान दुश्मनों का मुकाबला करते हुए शहीद हो गए थे। उस दिन से उन अमर शहीदों की याद में पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने इस दौरान कर्तव्य का निर्वहन करते हुए अपने फर्ज के लिए जान देने वाले प्रदेश के पुलिस कर्मियों की याद में दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे, पुलिस क्षेत्राधिकारी भिनगा हौसला प्रसाद, इकौना महेंद्र पाल शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक विनोद कुमार सिंह सहित काफी संख्या में उप निरीक्षक, हेडकांस्टेबिल व पुलिस कर्मियों ने अमर शहीद जवानों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एसएसबी 62वीं वाहिनी भिनगा मुख्यालय पर कमान अधिकारी रवींद्र कुमार राजेश्वरी की अध्यक्षता में देश की रक्षा में शहीद हुए पुलिस व सशस्त्र सीमा बल के कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर उन्होंने शहीद पुलिस कार्मिकों व उनके परिवारीजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शहीद पुलिस कर्मियों के बलिदान एवं सेवा को देश हमेशा याद रखेगा। इस मौके पर सभी अधिकारी व जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed