फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Tributes paid to martyrs on Fire Service Memorial Day

Shravasti News: अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Fri, 14 Apr 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 14 Apr 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Tributes paid to martyrs on Fire Service Memorial Day
अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस पर कर्मियों को पिन फ्लैग लगाती एसपी
श्रावस्ती। अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस पर शुक्रवार को अग्निशमन केंद्र भिनगा में कार्यक्रम आयोजित हुआ। एसपी सहित फायर कर्मियों ने शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी के साथ अग्नि सुरक्षा सप्ताह भी प्रारंभ हुआ।
विज्ञापन

फायर सर्विस मुख्यालय भिनगा में आयोजित अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस पर पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। उन्होंने कहा कि 1944 में आज के ही दिन मुंबई बंदरगाह में फोर्टस्टीकेन नामक मालवाहक जहाज में आग लग गई थी। जिसमें रुई की गांठें, विस्फोटक व युद्ध उपकरण भरे हुए थे। इस आग को बुझाते समय जहाज में विस्फोटक सामग्री होने के कारण 66 अग्निशमन कर्मी आग की चपेट में आकर वीरगति को प्राप्त हुए थे। इन बहादुर अग्निशमन कर्मियों की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 14 अप्रैल को अग्निशमन दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन

इस दौरान आग से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए आम नागरिकों को जागरूक करने कों लेकर कार्यक्रमों की चर्चा की गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रतीक श्रीवास्तव ने भी शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि जिले में 20 अप्रैल तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा। अग्निशमन कर्मी कस्बा व ग्रामीण क्षेत्र में जाकर लोगों को आग से सुरक्षा व बचाव के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक करेंगे। इस दौरान एसपी ने पुलिस व अग्निशमन कर्मियों को पिन फ्लैग भी लगाया। इस मौके पर अग्निशमन अधिकारी संजय जायसवाल, लीडिंग फायरमैन शोभाराम शुक्ला सहित अग्निशमन व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed