फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Travel will be pleasant with 10 new buses

Shravasti News: 10 नई बसों से सफर होगा सुहाना

Mon, 08 Dec 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 08 Dec 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Travel will be pleasant with 10 new buses
श्रावस्ती। परिवहन की समस्या से जूझ रहे जिले वासियों को जल्द ही 10 नई बसों की सौगात मिलेगी। परिवहन निगम की ओर से बसों के संचालन को मंजूरी मिल चुकी है। साथ ही चालक व परिचालक भी तैनात किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


तराई वासियों को पड़ोसी जिलों सहित अन्य स्थानों पर जाने के लिए डग्गामार वाहनों का ही सहारा लेना पड़ता है। परिवहन निगम की नौ बसें ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रही हैं। ऐसे में लोग टेंपो, ई रिक्शा व जर्जर प्राइवेट बसों में सवार होकर बहराइच व बलरामपुर पहुंचते हैं। इसके बाद ही उन्हें अपने गंतव्य तक जाने के लिए कोई बेहतर साधन मिल पाता है।
विज्ञापन


लोगों की यह समस्या अब जल्द ही समाप्त हो जाएगी। परिवहन निगम की ओर से 10 नई बसें जिला मुख्यालय से संचालित की जाएंगी। इनमें से दो बसें वाया बलरामपुर चलाई जाएंगी। सुबह पांच बजे भिनगा से बलरामपुर होते हुए एक बस वाराणसी के लिए रवाना होगी, जबकि दूसरी बस सुबह छह बजे भिनगा से बलरामपुर होेते हुए प्रयागराज के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह अन्य आठ बसें भिनगा सहित अन्य स्थानों पर रात में रुकेंगी, फिर निर्धारित समय से बहराइच होते हुए लखनऊ के लिए रवाना होंगी।



जल्द ही चलेंगी बसें
10 नई बसें चलाने का आदेश मिल चुका है। अब भिनगा से कुल 19 बसों का संचालन किया जाएगा। जल्द ही कुछ दफ्तरी कर्मियों की तैनाती होने के बाद सभी बसों को नियमित रूप से संचालित किया जाएगा।
-सुरेंद्र बहादुर सिंह, बहराइच डिपो प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed