फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Training of selected volunteers in mission power

चयनित वालंटियर्स को मिला प्रशिक्षण

Wed, 28 Oct 2020 10:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
Training of selected volunteers in mission power
कटरा (श्रावस्ती)। महिला कल्याण विभाग द्वारा जगतजीत इंटर कालेज इकौना में मिशन शक्ति के तहत महिला शक्ति केंद्र स्थापित किया गया। जहां 55 छात्र छात्राओं का वालंटियर्स के रूप में चयन कर उन्हें प्रशिक्षण दिलाया गया। इस दौरान मुख्य रूप से महिला कल्याण अधिकारी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

जगतजीत इंटर कालेज इकौना में मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा व नारी सम्मान तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को साकार करने के लिए महिला शक्ति केंद्र स्थापित कराया गया है। जहां बुधवार को महिला कल्याण अधिकारी सरिता मिश्रा की अध्यक्षता में प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इसका शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. भुदेश्वर पांडे ने किया। इसमें चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कालेज कटरा के स्काउट एवं एनसीसी के 30 तथा जगतजीत इंटर कालेज इकौना के 25 छात्राओं को प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान महिला कल्याण अधिकारी ने कहाकि बालिकाओं का अस्तित्व और सुरक्षा सुनिश्चित करना, बालिकाओं की शिक्षा सुनिश्चित करना, बालिकाओं को शोषण से बचाना व उन्हें सही तथा गलत के बारे में अवगत कराने के लिए ही इस योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के माध्यम से लड़कियों को सामाजिक और वित्तीय रूप से स्वतंत्र बनाना है। साथ ही लोगों को इसके प्रति जागरुक करना एवं महिलाओं के लिए कल्याणकारी सेवाएं प्रदान करने में सुधार करना है। मुख्य रूप से लड़के एवं लड़कियों के लिंग अनुपात में ध्यान केन्द्रित किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताकि महिलाओं के साथ हो रहे भेदभाव को रोका जा सके। इस योजना का उद्देश्य बेटियों के अस्तित्व को बचाना एवं उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करना भी है। शिक्षा के साथ ही बेटियों को अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ाने एवं उनकी इसमें भागीदारी को सुनिश्चित करना भी इसका लक्ष्य है। प्रधानाचार्य ने कहाकि सभी छात्र छात्राएं अपने कर्तव्य का पालन करें और नियमित संयमित रहे। कुसुम श्रीवास्तव ने आपातकाल स्थिति में 112 नंबर डायल करने की सलाह दी। साथ ही उन्हें 181 तथा 1090 के बारे में भी विस्तृत रूप से बताया। इस मौके पर रिजवाना, गुलशन जहां, शिक्षक राजेश कुमार यादव सहित अन्य छात्र छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed