फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Training is being provided to make various items from cloth and jute

Shravasti News: कपड़े व जूट से विभिन्न वस्तुएं बनाने का मिल रहा प्रशिक्षण

Tue, 01 Jul 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 01 Jul 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Training is being provided to make various items from cloth and jute
हरदत्त नगर गिरंट में सिलाई-कढ़ाई का प्र​शिक्षण लेती समूह की युवतियां।
गिरंट बाजार (श्रावस्ती)। हरदत्त नगर गिरंट में समूह से जुड़ी महिलाओं को उद्यमी बनाने के लिए 25 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को कपड़े व जूट की विभिन्न वस्तुएं बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से कौशल विकास योजना के अंतर्गत जमुनहा क्षेत्र के ग्राम हरदत्त नगर गिरंट में क्राफ्ट एंड जूट वर्क कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्र में सक्रिय समूह की महिलाओं को उद्यमी बनाने के लिए कपड़े व जूट का प्रयोग कर विभिन्न वस्तुओं के बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। समूह सखी पूजा विश्वकर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण में जूट का हैंडबैग, फोल्डर, स्कूल बैग, लंच बैग, सब्जी का थैला, हैंडपर्स आदि बनाने की जानकारी दी जाती है। इससे महिलाओं के हुनरमंद बनने के साथ ही आत्मविश्वास की बढ़ोत्तरी भी होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed