{"_id":"64a9a0676a78eceb7204b007","slug":"training-done-for-purchase-from-gem-portal-srawasti-news-c-104-1-slko1050-366-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: जेम पोर्टल से खरीद के लिए हुआ प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: जेम पोर्टल से खरीद के लिए हुआ प्रशिक्षण
Sat, 08 Jul 2023 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 08 Jul 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। सरकार ने खरीद प्रक्रिया को सरल व पारदर्शी बनाने के लिए राष्ट्रीय पोर्टल गवर्नमेंट ई मार्केट प्लेस जेम के प्रयोग की अनिवार्य बना रही है। इसके बारे में खरीद प्रक्रिया से जुड़े कर्मचारियों को जागरूक व प्रशिक्षित करने के लिए शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें जेम पोर्टल के माध्यम से खरीदारी करने वाले क्रेताओं को नवीन सुविधाओं व जेम पोर्टल पर होने वाले परिवर्तनों की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान स्टेट कंसल्टेट यूपी प्रवीन वाधवानी ने कहा कि जेम अत्यंत मजबूत व लचीला मार्केट प्लेस है। इसका सहज ज्ञान युक्त यूजर इंटरफेस खरीददारी को आसान बनाएगा। वर्तमान में केंद्र सरकार के करीब सभी विभाग व संगठन जेम पोर्टल का उपयोग कर रहे है। सरकारी खरीदारों के पंजीकरण के लिए सभी विभागों का एनआईसी आईडी होना आवश्यक है। संवाद