फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Traffic stutter to cut the roads

सड़कों पर कटान से आवागमन ठप

Mon, 15 Jul 2019 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Traffic stutter to cut the roads
श्रावस्ती के अंधरपुरवा से भोजपुर जाने वाले मार्ग पर जलभराव। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। राप्ती नदी का जलस्तर सोमवार सुबह बैराज पर पूरी तरह सामान्य हो गया। वहीं बैराज से आगे पहुंचे पानी ने गांव, सड़क तथा खेतों में तबाही मचाना शुरू कर दिया है। सड़कों पर कटान व तेज बहाव के कारण कई क्षेत्रों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट चुका है। खेतों व गांवों में कटान हो रही है। इसके चलते ग्रामीण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है।
विज्ञापन

पानी के कारण सेमरी चौराहे से सेमरी तरहर, भिनगा से लक्ष्मनपुर व लक्ष्मनपुर से नव्वा नेवादा, भिनगा से तेंदुआ रतनपुर, हरिहरपुर से बनघुसरा मोड़, भंगहा मोड़ से भंगहा बाजार, भंगहा से जमुनहा, भिनगा से मल्हीपुर, अमवा से गोड़धोई का मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध है। वहीं, भिनगा-परसा मार्ग पर बने डिप में ढाई से तीन फीट पानी बह रहा है।
विज्ञापन

यही स्थिति अंधरपुरवा-भोजपुर संपर्क मार्ग का भी है। सड़क पर तीन से चार फीट पानी बह रहा है जिससे तीन दिन से आवागमन अवरुद्ध है। वहीं दूसरे दिन भी मधवापुर घाट अप्र्रोच की स्थिति सामान्य न होने के कारण जमुनहा तहसील से भिनगा का आवागमन व संपर्क पूर्ण रूप से बाधित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक लाख से अधिक लोग प्रभावित
बाढ़ का पानी राप्ती बैराज से भले ही आगे बढ़ कर सामान्य जलस्तर दिखा रहा हो लेकिन उसकी तबाही गांवों में अपना रंग दिखा रही है। केवल इकौना में ही बाढ़ के कारण 11415 परिवारों के 53981 लोग अब तक प्रभावित है। वहीं, भिनगा व जमुनहा में बाढ़ से 62280 लोग प्रभावित हैं। इनमें से ज्यादातर लोग अपना घर छोड़ कर सुरक्षित स्थान पर निकल चुके हैं। उधर, इन क्षेत्रों में मवेशियों की स्थिति ज्यादा बदहाल है।
भिनगा बाजार व कलेक्ट्रेट मार्ग अवरुद्ध
भिनगा बाजार से कलेक्ट्रेट की तरफ जाने वाली सड़क बारिश से गड्ढे में तबदील हो गई थी। लगभग 25 मीटर के दायरे में व एक मीटर से अधिक गहराई में सड़क के बीचोंबीच पानी भरा हुआ है। भिनगा आने वाले लोग विकास भवन बगुरइयां होते हुए आ रहे हैं। इससे सोमवार को पूरे दिन तहसील के सामने जाम लगा रहा। आपात स्थिति में आने-जाने वाले भी घंटों जाम में फंसे रहे।
इकौना-भिनगा मार्ग पर भरा पानी, आवागमन ठप
इकौना। इकौना-भिनगा मार्ग पर अंधरपुरवा से भोजपुर तक लगभग डेढ़ सौ मीटर तक सड़क पर दो फीट पानी बहने से आवागमन ठप्प हो गया है। रविवार देर रात राप्ती का पानी और बढ़ जाने से इकौना तहसील के कोटवा, दहावरकला, इमलिया, महरौली, अंधरपुरवा, भोजपुर, मनोहरापुर, मनिकौरा, शिवाजोत, गनेशपुर, नरायनजोत, सिरसा, किढिहौना व मलौना खसियारी सहित तीस गांवों में पानी भर गया है। अधिकांश सड़कों पर पानी के तेज बहाव के कारण इन गांवों के लोग चारों तरफ से पानी से घिर गए हैं।
बाढ़ग्रस्त क्षेत्र के 126 स्कूलों में भरा पानी
गौहनिया, रामगढ़ी, मध्यनगर, सोहनिया, कोड़री खुर्द, केरवनिया, कोलाभार मजगवा, कोड़री दीगर, कसियापुर, नारायनपुर, लैबुउ़वा, चिचड़ी, डिुंगुराजोत, खरगौरा गनेश, राजगढ़ गुलहरिया, खरगौरा बस्ती, मनोहरापुर, मुजहनिया, भोजपुर, दहावर कला, कोड़री केवट, मनिकौरा कोड़री, भुतहा, चक्रभंडार, खरगूपुर, मोहम्मदपुर राजा, अमवा, अंधरपुरवा, इमलिया, महरौली, भोजुपर, शिवाजोत सहित 126 स्कूलों में बाढ़ का पानी भर जाने से बच्चों की पढ़ाई ठप हो गई है।

एएसपी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा
अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने बाढ़ चौकी सेमरी तरहर, भोजपुर, इकौना, कटरा लालपुर प्रहलादा, सेमगढ़ा व पुरुषोत्तमपुर के साथ पंद्रह अन्य क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान वहां मौजूद पुलिस कर्मियों को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलकर हर संभव मदद देने का भरोसा व आपात स्थिति में पुलिस की सेवा लेने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed