{"_id":"5f9ee8e08ebc3e9bfb4883e6","slug":"traffic-month-started-srawasti-news-lko54813732","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात माह शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात माह शुरू
विज्ञापन
श्रावस्ती। सड़क हादसे रोकने के लिए जिला पुलिस ने एक नवंबर से यातायात माह का शुभारंभ किया। इसके लिए रविवार को एसपी कार्यालय से बाइक रैली निकाली गई। जिसे एसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान ईदगाह तिराहे पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधिकारियों ने लोगों सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी।
पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एसपी अरविंद कुमार मौर्या ने कहा कि शरद ऋतु का आगमन हो चुका है। इसके साथ सुबह-शाम घना कोहरा भी पड़ेगा। ऐसे में खुद सुरक्षित रहें तथा दूसरे को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक वाहन चालक को यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए।
अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने कहा कि वाहन के सामने लाइट रिफलेक्टर का प्रयोग अनिवार्य रूप से करना चाहिए। इससे दुर्घटनाओं की संभावनाएं कम रहती हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर हौसला प्रसाद ने कहा कि एक नवंबर से प्रारंभ पुलिस यातायात माह के दौरान यदि कोई मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करता मिला अथवा वाहन पर अनाधिकृत रूप से सायरन, प्रेशर हार्न, गलत नंबर प्लेट, काली फिल्म, दोपहिया पर तीन सवारी, बिना हेलमेट, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करते कोई मिला तो उस पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
वहीं, ईदगाह तिराहे पर पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा आमजन को पंपलेट वितरित किया गया। साथ ही लोगों से निर्धारित गति से तेज वाहन न चलाने, शराब के नशे में वाहन न चलाने, यातायात नियमों का अनुपालन करने की अपील की। साथ ही नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
इस दौरान जिला पुलिस द्वारा जागरूकता के लिए वाहन रैली भी निकाली गई। जो भिनगा नगर सहित जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को यातायात नियमों से संबंधी जानकारी देगी। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक भिनगा देवेंद्र कुमार पांडेय, प्रतिसार निरीक्षक विनोद कुमार सिंह, यातायात प्रभारी एसआई राजीव कुमार मिश्र सहित बड़ी संख्या में पुलिस व आमजन मौजूद रहे।