फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   took oath of national unity and integrity

राष्ट्रीय एकता व अखंडता की ली शपथ

Mon, 31 Oct 2022 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
took oath of national unity and integrity
नेहरू युवा केंद्र श्रावस्ती में सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण करते पूर्व सांसद व जिला पंचाय? - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती सोमवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान स्पोर्ट्स स्टेडियम सहित जिले के सभी विद्यालयों में एकता दौड़ का आयोजन हुआ। इस दौरान सभी कार्यालयों व विद्यालयों में मौजूद लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम नेहा प्रकाश ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान डीएम ने शपथ दिलाते हुए कहा कि मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेती हूं कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगी और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयास करूंगी। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रही हूं, जिसे सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका है।
विज्ञापन

मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने की भी सत्य निष्ठा से संकल्प लेती हूं। इस मौके पर एडीएम डीपी सिंह, एडीएम (न्यायिक) कुंवर पंकज, एसडीएम आरपी चौधरी व आशुतोष सहित सभी संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस लाइन में एसपी अरविंद कुमार मौर्य व विकास भवन में सीडीओ अनुभव सिंह ने अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। जबकि अन्य कार्यालयों में विभागाध्यक्षों व प्रभारियों सहित विद्यालयों में प्रधानाचार्यों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस दौरान सभी थानों में राष्ट्र के लिए दौड़ का आयोजन हुआ। नेहरू युवा केंद्र में जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा की ओर से लोगों राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटरा (श्रावस्ती)। सीआरबी इंटर कॉलेज कटरा में सरदार पटेल की जयंती पर प्रधानाचार्य मुन्नालाल यादव ने कहा कि सरदार पटेल देश के एक अग्रणी नेता थे। उन्होंने देश के 562 रियासतों को एक बंधन में पिरोया था। देश को एक सूत्र में पिरोने के लिए सरदार पटेल हमेशा याद किए जाएंगे। कंपोजिट विद्यालय जमुनहा में प्रधानाध्यापक अमरनाथ सिंह के नेतृत्व में दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें रितु देवी प्रथम, कोमल गुप्ता द्वितीय व जैनब तृतीय स्थान पर रहीं। जबकि बालक वर्ग में महेश कुमार प्रथम, इकरार अहमद द्वित्तीय तथा सोहेल अहमद तृतीय स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में साधना मौर्य व क्विज प्रतियोगिता में नौरीन बानो की टीम प्रथम तथा सायमा खान की टीम द्वितीय स्थान पर रही। (संवाद)

राष्ट्र की एकता के लिए एसएसबी जवानों ने लगाई दौड़
श्रावस्ती। रन फॉर यूनिटी के तहत एसएसबी मुख्यालय भिनगा में कार्यवाहक कमांडेंट जय सिंह के नेतृत्व में छह किलोमीटर एकता दौड़ का आयोजन हुआ। जिसमें शामिल जवानों ने इटवरिया गांव तक एकता दौड़ लगाई। इस दौरान भिनगा सब्जी मंडी में एसएसबी जवानों ने मौजूद लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस दौरान सह कमांडेंट विभु साहा, निरीक्षक सुरेश कुमार, उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह सहायक उपनिरीक्षक शशिकांत सहित केंद्रीय विद्यालय के के बच्चे मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed