फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Today the fate of the candidates will be decided

Shravasti News: आज होगा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

Sat, 13 May 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 13 May 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Today the fate of the candidates will be decided
श्रावस्ती। निकाय चुनाव के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला शनिवार को होगा। सुबह करीब 11 बजे से सभासदों का रिजल्ट आना प्रारंभ हो जाएगा। जबकि अध्यक्ष पद के लिए रुझान आने लगेगा। भिनगा में 56.78 तो इकौना में 69.10 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
विज्ञापन

स्थानीय सरकार के गठन का समय आ गया है। शनिवार को मतगणना के बाद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो जाएगा। नगर पालिका परिषद भिनगा व नगर पंचायत इकौना के लिए सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू कराई जाएगी। भिनगा में इसके लिए 12 टेबल लगाई गईं हैं। जबकि इकौना में चार टेबलों पर मतगणना होगी। इन टेबलों पर एक साथ 12 बूथ खोले जाएंगे। ऐसे में औसतन चार वार्ड के मतपत्रों की छंटनी पहले शुरू होगी।
विज्ञापन

पहले सभासदों के मत गिने जाएंगे। ऐसे में उम्मीद है कि सुबह 11 बजे दो से तीन वार्ड के सभासदों का फैसला हो जाएगा। तो अध्यक्ष पद के लिए मतदाताओं का रुझान क्या था। इसकी भी रूपरेखा स्पष्ट होने लगेगी। शाम चार बजे तक भिनगा में तो दोपहर दो बजे तक इकौना में अध्यक्ष पद के विजयी उम्मीदवार के नामों की घोषणा हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्याशियों की बढ़ रही धड़कन
मतगणना का समय जैसे-जैसे नजदीक आ्र रहा है, वैसे-वैसे प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ती जा रही हैं। प्रत्याशी लगातार मतगणना से पूर्व गुणा-गणित करने में लगे हैं। हर प्रत्याशी अपनी जीत का दावा कर रहा है। प्रशासन ने भी पारदर्शी मतगणना के लिए अपने कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं।



सुबह आठ बजे से मतगणना
नगर पालिका परिषद भिनगा व नगर पंचायत इकौना में शनिवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। भिनगा के 25 वार्ड के लिए अध्यक्ष पद पर नौ व सदस्य पद पर 132 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। वहीं, नगर पंचायत इकौना के 12 वार्ड के लिए अध्यक्ष पद पर छह व सदस्य पद पर 53 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed