फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Tired of harassment, son had committed murder, arrested

Shravasti News: प्रताड़ना से तंग आकर पुत्र ने की थी हत्या, गिरफ्तार

Sun, 21 May 2023 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 21 May 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Tired of harassment, son had committed murder, arrested
मिट्ठूलाल हत्या कांड का खुलासा, आलाकत्ल बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इकौना (श्रावस्ती)। पूरे दीननामगढ़ के मजरा चमारनपुरवा निवासी मिट्ठूलाल हत्याकांड का रविवार को इकौना पुलिस ने खुलासा कर दिया। मामले में पुलिस ने हत्या के आरोपी पुत्र को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से पुलिस ने आलाकत्ल भी बरामद किया है। हत्या का कारण संपत्ति का लालच बताया जा रहा है।
इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे दीननामगढ़ के मजरा चमारनपुरवा निवासी मिट्ठूलाल (60) का शव शुक्रवार को उसके गन्ने के खेत के बगल गन्ने की पत्ती से ढकी मिली थी। जिसकी गर्दन रेतकर हत्या की गई थी। मामले में मृतक की पत्नी सीता रानी ने अपनी बहू के पिता मध्य नगर मनोहरापुर निवासी पुत्तीलाल व भाई शिवकुमार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन

मामले का खुलासा करते हुए रविवार को इकौना पुलिस ने मृतक के पुत्र रामू गौतम को इकौना वीरपुर मार्ग स्थित अकबरपुर बड़ी सरयू नहर के पास से गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त गड़ासा भी बरामद किया। जिसे उसने घर के पीछे नीव में छिपा कर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी प्राची सिंह के अनुसार पूछताछ में रामू गौतम ने बताया कि उसका पिता आए दिन गाली गलौज व भला बुरा कहता था। इससे आहत होकर उसने अपने पिता की हत्या कर दी। जबकि आरोप से बचने के लिए हत्या का आरोप मां से अपने ससुर व साले पर लगवा दिया। इसका कारण कुछ दिन पहले मेरी पत्नी को लेकर मेरे पिता की मेरे ससुराल वालों से झगड़ा हुआ था। गिरफ्तार आरोपी को संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जहां से आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed