फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Tips given to women to run self help groups

महिलाओं को स्वयं सहायता समूह संचालन के दिए टिप्स

Fri, 11 Mar 2022 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 10:44 PM IST
विज्ञापन
Tips given to women to run self help groups
कटरा के रामजानकी मंदिर में मौजूद स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्य - फोटो : SRAWASTI
इकौना (श्रावस्ती)। महिलाओं को सशक्त व स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा महिला स्वयं सहायता समूह का संचालन कराया जा रहा है। जिसमें शामिल महिला सदस्यों को उनके कर्तव्यों व उनके स्वावलंबन के लिए उन्हें विभिन्न ट्रेड का प्रशिक्षण भी दिलाया जा रहा है।
विज्ञापन

इसी के क्रम में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा संचालित महिला स्वयं सहायता समूहों की भूमिका के बारे में जानकारी देने के लिए कटरा के रामजानकी मंदिर बड़की कुट्टी में कैंप का आयोजन किया गया। जहां सिरसिया विकास क्षेत्र के मोतीपुर कला गांव की अनुसूचित जनजाति की महिलाओं को हस्तकला के माध्यम से स्वरोजगार योजना से जुड़ने के लिए प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान कुसुम लता पांडे ने कहा कि पूर्व में कोविड के दौरान रोजगार संकट के बावजूद महिला स्वयं सहायता समूहों ने राज्य सरकार के ग्रामीण आजीविका मिशन की मदद से अपने लिए तो जीवनयापन का रास्ता बनाया है। इसके साथ ही उनके द्वारा अन्य ग्रामीण महिलाओं को भी रोजगार के अवसर प्रदान करके उन्हें आगे बढ़ाकर एक मिसाल कायम की गई है। स्वयं सहायता समूह महिलाओं का वह समूह है, जिसमें सब कुछ सामूहिक रूप से होता है। गांव की 10 से 15 महिलाएं मिलकर एक समूह बनाती हैं। जिसका एक नाम रखा जाता है। हर माह एक निर्धारित राशि खाते में जमा की जाती है। फिर समूह की किसी सदस्य को धन की आवश्यकता होती है तो उसे एक फीसदी ब्याज पर लोन भी दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला सहायता समूह की महिलाएं स्वयं सहायता समूह की सदस्य बड़े गर्व के साथ कहती हैं कि हम सब किसी भी महिला को महाजनों के सामने हाथ नहीं फैलाना पड़ता हैं। क्योंकि अब हमारे पास नकद पैसा भी है। इसी समूह की अर्चना गुप्ता ने कहा कि अगर इसी मॉडल को पूरे जिले में अपना लिया जाए तो महिलाएं भी स्वावलंबी बन सकती हैं। इस दौरान उनके द्वारा मौजूद महिलाओं को विभिन्न ट्रेड का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिससे वह उसे अपनाकर अपनी आर्थिक स्थिति सुधार सकें। इस मौके पर काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed