{"_id":"6ad263b69087bcffef00e6e5","slug":"tips-for-preparing-for-competitive-exams-shravasti-news-c-104-1-srv1004-123863-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बताए गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बताए गुर
Fri, 16 Oct 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
अभ्युदय प्रशिक्षण केंद्र पर विद्यार्थियों को जानकारी देते डीपीओ
श्रावस्ती। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत बृहस्पतिवार को आईटीआई परिसर स्थित अभ्युदय प्रशिक्षण केंद्र में कॅरिअर गाइडेंस कार्यक्रम हुआ। महिला कल्याण विभाग के हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत आयोजन किया।
जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुमताज ने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि रटने के बजाय सवालों को समझने और सरल भाषा में हल करने पर ध्यान दें। समय सारिणी बनाकर नियमित पढ़ाई करने से लक्ष्य प्राप्त करने में मदद मिलती है।
उन्होंने बताया कि समाज कल्याण विभाग के प्रशिक्षण केंद्र में यूपीएससी, यूपीपीएससी, जेईई मेन्स, नीट और बैंकिंग सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी कराई जाती है। विद्यार्थियों से इसका लाभ लेने की अपील की। कार्यक्रम में डीएमसी सरिता मिश्रा, जेंडर स्पेशलिस्ट कुसुम और कल्पना सिंह सहित अन्य मौजूद रहीं।