फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Timely disposal of pending discussions

समय पर निपटाएं लंबित विवेचनाएं

Sat, 10 Jul 2021 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Timely disposal of pending discussions
श्रावस्ती। इकौना थाना व नवीन मॉडर्न थाना श्रावस्ती में शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध समीक्षा की गई। इस दौरान इकौना थाने में 72 व नवीन मॉडर्न थाने में आठ विवेचनाएं लंबित मिलीं। इस दौरान उन्होंने लंबित विवेचनाओं को समय पर निपटाने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने थानों का निरीक्षण भी किया। थानों के निरीक्षण में मिली खामियों को दुरुस्त करने का दिया निर्देश
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे शनिवार को इकौना थाने पहुंचे। जहां उन्होंने विवेचकों के साथ बैठक कर लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की। इस दौरान इकौना थाने में 72 विवेचनाएं लंबित मिलीं। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए लंबित विवेचनाओं के निस्तारण करने के साथ वांछित, वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा लंबित प्रार्थना पत्रों का भी गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए प्रभारी निरीक्षक सहित सभी विवेचकों को निर्देशित किया। इसके बाद उन्होंने थाना परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सबसे पहले उन्होंने थाना कार्यालय पहुंच कर वहां रखे अस्त्र-शस्त्र व अभिलेख के बारे में जांच किया। साथ ही थाना परिसर, बैरक, मेस आदि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इसके बाद एएसपी नवीन मॉडर्न थाना श्रावस्ती पहुंचे। जहां उन्होंने विवेचकों के साथ बैठक कर लंबित विवेचनाओं व अपराध की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्हें आठ विवेचनाएं लंबित मिलीं। जिस पर नाराजगी जताते हुए एएसपी ने विवेचकों सहित प्रभारी निरीक्षक को लंबित विवेचनाओं के निस्तारण करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी बीट आरक्षियों की मीटिंग कर बीट व्यवस्था के तहत जांच के लिए प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने थाने का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मिली खामियों को तत्काल दुरुस्त करने को कहा। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में चौपाल लगाकर जनमानस से संवाद करने, उनकी समस्याओं को सुनने, आम जनमानस से मधुर व्यवहार रखने को कहा। इस दौरान थानों में प्रभारी निरीक्षक सहित सभी उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षी व आरक्षी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed