फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Three more found corona positive in district, three became healthy

जिले में तीन और मिले कोरोना पॉजिटिव, तीन हुए स्वस्थ

Thu, 14 Jan 2021 10:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Three more found corona positive in district, three became healthy
श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमण का प्रकोप जारी है। गुरुवार को आई रिपोर्ट में तीन लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं तीन लोग कोरोना से स्वस्थ भी हुए हैं। जिन्हें एहतियात बरतने का निर्देश देते हुए घर भेजा गया है।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को आई रिपोर्ट में हरिहरपुररानी के सिसवा निवासी एक व्यक्ति व गिलौला के कोटमुबारकपुर व मनोहरा चक निवासी एक-एक व्यक्ति पॉजिटिव निकला। जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर वहां आसपास रह रहे लोगों को एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं जमुनहा के महरू मुत्रिहा, हरिहरपुररानी के रामपुर जब्दी व पटना खरगौरा निवासी एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमण से स्वस्थ भी हुए। जिन्हें एहतियात बरतने का निर्देश देकर घर भेजा गया है। जिले में अब तक 1331 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 18 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत भी हुई है। जिले मे मौजूदा समय कुल एक्टिव केस 24 हैं। भिनगा में पांच व जमुनहा में दो कंटेनमेंट जोन सक्रिय हैं। इस बारे में सीएमओ डॉ. एपी भार्गव बताते हैं कि कोरोना से सावधानी बरत कर ही बचा जा सकता है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि कोरोना प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुए बिना मास्क घर से बाहर न निकलें। एक-दूसरे से दो गज की दूरी बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed