{"_id":"60b670fb8ebc3e6e7e647381","slug":"three-arrested-with-fifty-kilos-of-banned-meat-srawasti-news-lko5805607148","type":"story","status":"publish","title_hn":"पचास किलो प्रतिबंधित मांस के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पचास किलो प्रतिबंधित मांस के साथ तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के राजापुर पुरैना गांव में प्रतिबंधित मांस की बिक्री की जा रही थी। इसकी सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर छापा मारा। जहां से पुलिस ने पचास किलो प्रतिबंधित मांस के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया। जिनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी हौसला प्रसाद को मुखबिर से सूचना मिली कि मल्हीपुर थाना क्षेत्र के राजापुर पुरैना गांव में कुछ लोग गोमांस की बिक्री कर रहे हैं। मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी मल्हीपुर थाने में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक विक्रमादित्य व आरक्षियों के साथ राजापुर पुरैना गांव में छापा मारा। जहां गांव निवासी दिलबहार पुत्र आलम के घर पर गोमांस की बिक्री हो रही थी।
छापे के दौरान मौके से गोवंश के अवशेष बरामद हुए। जिससे गोमांस की पुष्टि हुई। पुलिस ने मौके से 50 किलो गोमांस, छुरा, बोगदा, तराजू बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने सिराज, हसबुद्दीन, मेहरुद्दीन उर्फ कलूटे को गिरफ्तार किया। जिनके विरुद्ध मल्हीपुर थाने में गोवध निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। जहां से तीनों आरोपियों को जेल भेजा गया है।