फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Three arrested for killing a young man

युवक की हत्या में तीन गिरफ्तार

Sat, 04 Jan 2020 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Three arrested for killing a young man
श्रावस्ती में पुलिस की गिरफ्त में हत्या के आरोपी। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। चिरैंधापुर निवासी युवक की बुधवार को बाइक से इकौना स्थित दुकान जाते समय पटहरिया पुल के निकट गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पत्नी की तहरीर पर इकौना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था। इसका शनिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। इस दौरान पुलिस ने हत्या के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बाइक, तमंचा व चाकू भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम चिरैंधापुर निवासी बब्बन पांडेय (25) पुत्र संतोष पांडेय इकौना कस्बा स्थित एक कपड़े की दुकान में नौकरी करता था। बुधवार की सुबह बब्बन मोटर साइकिल से ड्यूटी के लिए इकौना बाजार जा रहा था। जैसे ही वह पटहरियापुल के निकट स्थित पीरबाबा मजार मोड़ पर पहुंचा, तभी वहां पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने उसे रोक कर कनपटी पर तमंचा लगाकर फायर कर दिया था। इससे बब्बन पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी गुड़िया देवी की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। वहीं एसपी अनूप सिंह ने एएसपी बीसी दुबे व सीओ क्राइम ब्रांच डॉ. जंग बहादुर यादव व सीओ इकौना हौसला प्रसाद के नेतृत्व में टीम गठित कर घटना का खुलासा करने का निर्देश दिया था। इसका खुलासा करते हुए शनिवार को पुलिस ने हत्या के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी पहचान चिरैंधापुर निवासी कौशल मिश्रा उर्फ ननकुन्ने, शिवमणि पांडेय उर्फ उमेश व महेश पांडेय के रूप में हुई। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस, एक चाकू व बाइक बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेजा गया है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय, निरीक्षक विमलेश सिंह, उप निरीक्षक उमेश यादव, राजेंद्र कनौजिया, विद्यासागर पांडेय, आरक्षी धनंजय सिंह, विजय यादव, राकेश कुमार यादव, रामाकांत नायक व नवनीत प्रकाश को एसपी ने सम्मानित करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed