फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Those who dissolve in color will go to jail

रंग में भंग घोलने वाले जाएंगे जेल

Sun, 13 Mar 2022 11:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Those who dissolve in color will go to jail
इकौना थाने में आयोजित शांति समिति की बैठक में मौजूद एसडीएम - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। इकौना थाना परिसर में रविवार को होली व शबे बारात को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता करते हुए एसडीएम इकौना ने मौजूद गणमान्यों से त्योहार को शांति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की अपील की। साथ ही होली के रंग में भंग घोलने वालों को जेल भेजने की सख्त चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन

शांति समिति की बैठक में उप जिलाधिकारी आरपी चौधरी ने लोगों से अपील की कि त्योहार किसी धर्म समुदाय का क्यों न हो। वह हमें आपसी मेल मिलाप करने व हिलमिल कर रहने की सीख देते हैं। त्यौहार पर सौहार्द बिगाड़ने वलों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस बार होली व शबे बरात एक ही दिन पड़ता है। ऐसे में ऐसा कोई कार्य न करें जिससे एक-दूसरे की भावना आहत हो। जिन्हें रंगों से परहेज है। उन पर रंग कदापि न डालें। इस दौरान उनके द्वारा मौजूद लोगों से होलिका दहन स्थलों के बारे में जानकारी ली गई। इस दौरान उन्हें बताया गया कि बरईपुर में होलिका स्थल की भूमि पर गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा कब्जा करके गन्ना की बो दिया गया है। जिसे खाली कराये जाने की मांग की गई। इस पर एसडीएम ने लेखपाल को बुलाकर होलिका दहन स्थल की जमीन खाली कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी महेंद्र पाल शर्मा ने कहा कि त्योहार को लेकर पूरी तरह से पुलिस सतर्क है। त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से आपस में मिलजुल कर मनाएं। इस बार होली का त्योहार शुक्रवार को पड़ रहा है। इसी दिन शबे बरात भी है। इसलिए होली का जुलूस दोपहर 12 बजे तक ही निकाला जाएगा। बैठक के दौरान प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतगुरु मिश्रा, उपनिरीक्षक धर्मराज, उप निरीक्षक पंकज कुमार गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष कन्हैया कसौधन, राम प्रताप गुप्ता, जीतेंद्र कंठ्रा, अर्जुन गुप्ता, बृजेंद्र कुमार गुप्ता, संजय कुमार, सुनील कुमार, दिनेश कुमार, हरिशंकर द्विवेदी, सर्वजीत खोंसला, जगदीश प्रसाद, श्याम बिहारी, जगदंबा प्रसाद, मोहम्मद सुबहान खां सहित काफी संख्या में ग्राम प्रधान व बीडीसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed