फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   There will be strictness on leaving the house without a mask

बिना कारण व बिना मास्क घर से बाहर निकलने वालों पर होगी सख्ती

Sun, 12 Apr 2020 09:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
There will be strictness on leaving the house without a mask
श्रावस्ती। जिले को पूरी तरह कोविड-19 से मुक्त बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन अब सख्त कदम उठाएगा। यदि कोई भी व्यक्ति बिना कारण अथवा बिना मास्क घर से निकला तो उस पर सख्ती बरती जाएगी। शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई भी की जाएगी। इसके लिए जिलाधिकारी द्वारा आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

जारी निर्देश में जिला मजिस्ट्रेट यशु रुस्तगी ने कहा है कि शासन के आदेश व निर्देश का कड़ाई से पालन करना बेहद जरूरी है। कोई भी व्यक्ति बिना किसी आवश्यक कारण के अपने घर से कदापि न निकले। यदि किसी मजबूरी के तहत घर से बाहर निकलना जरूरी है तो मास्क का प्रयोग जरूर करें। जिले वासी कोरोना वायरस से सफलतापूर्वक लड़ाई में सहयोग प्रदान करें।
विज्ञापन

डीएम ने कहा है कि शासन द्वारा बिना मास्क लगाए घर से बाहर निकलना निषेध घोषित किया गया है। इसका उल्लंघन करते हुए पाए जाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। सौभाग्यवश श्रावस्ती जिला कोरोना वायरस से सुरक्षित है। अब तक जितने संदिग्ध लोगों के टेस्ट कराए गए हैं, वे सभी निगेटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में यह सभी की जिम्मेदारी बनती है कि जिले को पूरी तरह कोविड-19 मुक्त बनाए रखने के लिए शासन द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। सभी लोग लॉकडाउन का पूरी तरह पालन करना सुनिश्चित करें। लॉकडाउन का उल्लंघन करने तथा बिना मास्क घर से बाहर अथवा सार्वजनिक स्थानों पर पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी जिसके लिए संबंधित व्यक्ति स्वयं जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed