{"_id":"60119ca38ebc3e56974e6971","slug":"the-tricolor-waved-gracefully-on-the-72nd-republic-day-srawasti-news-lko5618659134","type":"story","status":"publish","title_hn":"72वें गणतंत्र दिवस पर शान से लहराया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
72वें गणतंत्र दिवस पर शान से लहराया तिरंगा
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं।
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। जिले में मंगलवार को 72वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान कलेक्ट्रेट पर डीएम ने तो पुलिस लाइंस में जिले के प्रभारी मंत्री ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस दौरान पुलिस लाइंस में रैतिक परेड का आयोजन हुआ। जिसकी सलामी प्रभारी मंत्री ने ली। इस मौके पर जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों सहित शैक्षणिक संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। जहां रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विभिन्न कार्यक्रमों में मौजूद अतिथियों ने देश के रणबाकुरों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों सहित आजादी के मतवालों की वीरगाथाओं का गुणगान किया। इस मौके पर आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं सहित उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया गया।
गणतंत्र दिवस पर कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी टीके शिबु ने राष्ट्रध्वज फहराया। उन्होंने मौजूद लोगों को राष्ट्रीय एकता व अखंडता को बनाए रखने की शपथ दिलाई। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं ने राष्ट्रगीत प्रस्तुत किया। एसपी कार्यालय पर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य, न्यायालय परिसर में जिला जज साकेत बिहारी दीपक, विकास भवन पर सीडीओ ईशान प्रताप सिंह, सीएमओ कार्यालय पर सीएमओ डॉ. बीके भार्गव ने ध्वजारोहण किया। वहीं तहसीलों पर एसडीएम, ब्लॉकों पर बीडीओ, सीएचसी व पीएचसी में प्रभारी चिकित्सकों, थानों पर प्रभारियों सहित विभिन्न कार्यालयों में कार्यालयाध्यक्षों, शैक्षणिक संस्थानों में प्राचार्यों द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
वहीं पुलिस लाइंस भिनगा में जिले के प्रभारी मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान प्रभारी मंत्री व पुलिस अधीक्षक द्वारा संविधान में उल्लिखित संकल्प स्मरण कराया गया। इसके बाद प्रभारी मंत्री, डीएम व एसपी ने शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन समर्पित किए। तत्पश्चात प्रभारी मंत्री ने पुलिस परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके द्वारा परेड की सलामी ली गई। प्रभारी मंत्री ने कहा कि हमारी मातृभूमि कई वर्षों तक ब्रिटिश सरकार के अधीन थी। उस समय अंग्रेजी हुकूमत ने भारतीय लोगों को जबरदस्ती अपने कानून का पालन करने को कहा और न मनाने वालों के साथ अत्याचार भी किया। कई वर्षों के संघर्ष व भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों की कड़ी मेहनत और जीवन न्योछावर करने के बाद भारत को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली। स्वतंत्रता के ढाई वर्ष के बाद भारत सरकार ने स्वयं का संविधान लागू किया और भारत को एक प्रजातांत्रिक गणतंत्र घोषित किया। लगभग 2 वर्ष, 11 महीने और 18 दिन के बाद 26 जनवरी 1950 को भारत के संविधान को भारत की संविधान सभा में पास किया गया। इस मौके पर जनपद न्यायाधीश साकेत बिहारी दीपक, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शीतला प्रसाद, उप जिलाधिकारी प्रवेन्द्र कुमार, आरपी चौधरी, मुख्य चिकित्साधिकारी, नगर पंचायत अध्यक्ष इकौना जितेन्द्र गुप्ता, एसएसबी कमांडेंट, पुलिस क्षेत्राधिकारी हौसला प्रसाद, महेन्द्र पाल शर्मा, कमांडेंट होम गार्ड संतोष कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कैराती पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं एसएसबी मुख्यालय व बीओपी पर गणतंत्र दिवस पर तिरंगा लहराया गया। इस दौरान एसएसबी 62वीं वाहिनी मुख्यालय भिनगा में कमांडेंट ने ध्वजारोहण किया। इसके साथ ही एसएसबी के अन्य बीओपी पर प्रभारियों द्वारा राष्ट्र ध्वज फहराया गया। जहां मौजूद जवानों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दिया। पुलिस लाइन भिनगा में आयोजित परेड में कमांडर प्रथम हौसला प्रसाद, कमांडर द्वितीय योगेन्द्र राय, कमांडर तृतीय मिनीष कुमार पांडे मौजूद रहे रहे।
डीएम ने पढ़ाया एकता व अखंडता का पाठ
कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मौजूद जिलाधिकारी टीके शिबु व अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडे ने मौजूद लोगों को राष्ट्रीय एकता व अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई। साथ ही देश को आजाद कराने में अपना योगदान करने वाले भारत के महान विभूतियों के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।
दौड़ में धर्मेंद्र व ममता अव्वल
स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में गणतंत्र दिवस पर दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें बालिका वर्ग में ममता यादव प्रथम, रुची मिश्रा द्वितीय, प्रियंका श्रीवास्तव तृतीय, अंशिका पांडे चतुर्थ व शिबा पांचवें स्थान पर रही। वहीं बालक वर्ग में धर्मेंद्र कुमार वर्मा प्रथम, राकेश यादव द्वितीय, राजाराम यादव तृतीय, रक्षाराम यादव चतुर्थ व आरपी सिंह पांचवें तथा आशीष यादव छठवें स्थान पर रहे। वहीं शाम को पुलिस व जिला प्रशासन के मध्य मैत्री वालीबॉल प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें जिला प्रशासन की टीम विजेता रही। पुलिस प्रशासन टीम के कैप्टन एसपी अरविंद कुमार मौर्य ने विजेता टीम के कैप्टन व डीएम टीके शिबु को बधाई दी। इस दौरान दोनों टीमों को सम्मानित किया गया।
यह हुए सम्मानित
वर्ष 2020 में किये गये उत्कृष्ट सराहनीय कार्य के लिए गणतंत्र दिवस पर प्रशस्तिपत्र प्रदान किया गया। प्रशस्तिपत्र पाने वालों में बृजेश द्विवेदी प्रभारी निरीक्षक भिनगा, देवेन्द्र पांडे प्रभारी निरीक्षक सोनवा, दद्दन सिंह प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर, प्रभारी निरीक्षक केके यादव महिला थाना प्रभारी प्रभारी निरीक्षक रामसमुझ प्रभाकर प्रभारी निरीक्षक सिरसिया, प्रदीप कुमार शुक्ल प्रभारी एएचटीयू मिशन शक्ति, निरीक्षक विनोद प्रकाश अग्निहोत्री, एसआई विनय कुमार, एसआई ज्ञान प्रकाश सिंह, एएसआई सतेन्द्र नाथ भट्ट, उप निरीक्षक अजय कुमार, अनिल दीक्षित, शम्भूनाथ उपाध्याय, अर्जुन पटेल, विरेन्द्र प्रसाद प्रभारी फायर सर्विस, जितेन्द्र पाल, प्रधान आरक्षी वीरेन्द्र प्रसाद, शारदा सिंह, आरक्षी राकेश यादव, प्रमोद कुमार, कृष्ण मोहन, अभिषेक कुमार सिंह, अमरीश कुमार, उपेन्द्र अवस्थी, उमाशंकर यादव, स्वामीनाथ मौर्य, विनोद चौधरी, अनिल कुमार, महिला आरक्षी रंजना मिश्रा, शिवांगी दीक्षित, अर्चना गौड़, संध्या रावत, सरिता जयसवाल, डक्ैस् ट्रेनर पवन कुमार, महिला आरक्षी मोनी शर्मा, लक्ष्मी देवी, शालू मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक विनोद कुमार सिंह, उप निरीक्षक जगदीश प्रसाद मिश्रा, पुष्पेन्द्र सिंह, आरक्षी आशीष कुमार सोनी, रविशंकर जयसवाल, दशरथ सिंह, बेदानन्द मिश्रा, शेर सिंह, अमन शुक्ला, संदीप मिश्रा, पीटीआई शिवमूर्ति वर्मा, मोहम्मद जावेद, ग्राम प्रहरी कोयली व राहुल शामिल रहे।
स्कूल-कॉलेजों में भी हुआ ध्वजारोहण
जवाहर नवोदय विद्यालय भिनगा मे प्राचार्य एके सिंह ने ध्वजारोहण किया। मुख्य अतिथि के रूप मे एसडीओ भिनगा विद्युत आरके यादव मौजूद रहे । वहीं इकौना में स्वर्गीय श्यामता प्रसाद महिला पीजे कॉलेज, जगतजीत इंटर कॉलेज, चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कालेज, भिनगा में मदरसा अरबिया अनवारुल उलूम, अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज, हिना एकेडमी, राजा वीरेद्र कांत सिंह महाविद्यालय, शिवालिक महाविद्यालय, लव विद्यापीठ, जमुनहा में आदर्श इंटर कॉलेज, जूनियर हाईस्कूल भिनगा सहित जिले के सभी विद्यालयों में ध्वजारोहण किया गया।