फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The torch rally was welcomed at various places in the city

Shravasti News: मशाल रैली का शहर में जगह-जगह स्वागत

Sun, 07 May 2023 10:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 07 May 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
The torch rally was welcomed at various places in the city
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के तहत भिनगा के जूनियर हाईस्कूल मैदान से निकाली गई मशाल रैली
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के तहत निकाली गई मशाल रैली
विज्ञापन

श्रावस्ती। भिनगा के जूनियर हाईस्कूल मैदान से रविवार को खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स मशाल रैली निकाली गई। जिसका नेतृत्व सीडीओ व एडीएम ने किया। रैली का नगर में जगह-जगह स्वागत हुआ। इसके बाद यह रैली गोंडा जिले के लिए रवाना हो गई। जूनियर हाईस्कूल भिनगा से खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के तहत मशाल रैली निकाली गई। जिसकी अगुआई सीडीओ अनुभव सिंह व एडीएम डीपी सिंह ने की। दोनों अधिकारी मशाल लेकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करने के लिए जूनियर हाईस्कूल भिनगा से ईदगाह चौराहा पहुंचे। मशाल रैली में जिला ओलंपिक संघ, जिला खेल संघ, स्काउट गाइड, यूथ क्लब, युवक मंगल दल, नेहरू युवा केन्द्र, स्पोर्ट्स क्लब, सामाजिक संस्थाओं एवं स्कूली बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान सीडीओ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी की परिकल्पना के अनुरूप खेलो इंडिया अभियान चलाया जा रहा है। खेलेगा इंडिया, बढ़ेगा इंडिया के उद्देश्य से खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का शुभारंभ किया गया है। खेलो इंडिया प्लेटफार्म, खेल में उत्कृष्टता और राष्ट्र की सेवा में अनुशासित, समर्पित तथा कर्त्तव्य-केंद्रित युवाओं के निर्माण से संबंधित है। इस मौके पर एसडीएम भिनगा आशुतोष, जिला क्रीड़ाधिकारी शिवकुमार यादव, जिला युवा कल्याण अधिकारी केएस मिश्रा, अनूप कुमार श्रीवास्तव सहित काफी संख्या में शिक्षक क्षिकाएं व छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed