फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The temperature in the Terai region reached 42 degrees Celsius, and humidity persisted.

Shravasti News: तराई में 42 डिग्री तापमान, उमस बरकरार

Mon, 08 Jun 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 08 Jun 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
The temperature in the Terai region reached 42 degrees Celsius, and humidity persisted.
श्रावस्ती। तराई क्षेत्र में रविवार को भीषण उमस और गर्मी का दौर जारी रहा। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि, सुबह से लगभग 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा ने लोगों को थोड़ी राहत दी।
विज्ञापन


तीन दिन से बादल घुमड़ रहे थे, लेकिन बारिश नहीं हुई। रविवार सुबह 10 बजे ही तापमान 39 डिग्री पार कर गया था। दोपहर तक इसमें तीन डिग्री की वृद्धि हुई। तेज धूप और उमस के कारण लोग घरों में दुबके रहे।
विज्ञापन

बाहर निकले लोग गमछे से अपना सिर और चेहरा ढके हुए थे। न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बादलों की आवाजाही के बावजूद बारिश न होने से तराईवासी दिन भर उमस से जूझते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लू से बचाव के उपाय
जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एनएन पांडेय ने विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने लू से बचाव के लिए दोपहर में बाहर न निकलने को कहा। बाहर निकलने पर चेहरा, मुंह और आंख ढक कर रखें तथा हल्के रंग के कपड़े पहनें। बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें, उन्हें ताजा भोजन और पर्याप्त पानी दें। घर के पर्दों को पानी से भिगोएं और हल्का भोजन के साथ तरल पेय जैसे छाछ, गन्ने का जूस व नारियल पानी का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed