फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The sun shone, the weather turned happy

खिली धूप, मौसम हुआ खुशगवार

Wed, 03 Feb 2021 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
The sun shone, the weather turned happy
श्रावस्ती। विगत कई दिनों से शीत लहर का प्रकोप झेल रहे तराई वासियों के लिए बुधवार सुबह बदलाव लेकर आई। सुबह निकली धूप व हवाओं की गति धीमी होने के कारण लोगों को ठिठुरन भरी ठंड से राहत मिली। ऐसे में लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल आए। वहीं मौसम सामान्य देख किसानों की चिंता जरूर बढ़ गई है। किसान हेवती न होने की संभावना को लेकर परेशान नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में विगत कई दिनों से भीषण ठिठुरन पड़ रही थी। वहीं पूरे दिन कोहरा छाए रहने के कारण लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही थीं। लगातार पड़ रही इस ठंड से सिर्फ इंसान ही नहीं पशु-पक्षी भी बेहाल थे। इतना ही नहीं लोग अपने गीले कपड़ों को सुखाने के लिए परेशान नजर आ रहे थे। ऐसे में बुधवार की सुबह लोगों के लिए राहत भरी साबित हुई। सुबह से निकली धूप हवाओं की गति धीमी होने के कारण अपना अहसास दिलाती रही। ऐसे में न सिर्फ लोगों ने अपने गीले कपड़ों को सूखाने के लिए घरों से बाहर निकाल दिया। बल्कि कई दिनों से कंपकंपाती ठंड के कारण अहाते में कैद मवेशियों को भी लोगों ने बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन

मौसम के मिजाज मे आए इस बदलाव का असर सिर्फ गांव ही नहीं नगरीय क्षेत्रों में भी देखने को मिली। मौसम सामान्य होने के कारण जहां बाजार गुलजार रहे। वहीं मुख्य मार्ग पर भी चहल पहल देखने को मिली। माध्यमिक विद्यालयों में जहां छात्र-छात्राएं बाहर बैठकर पढ़ाई करते दिखे। वहीं सरकारी कार्यालयों में तैनात कर्मचारी भी धूप का आनंद लेने से खुद को न रोक सके। बुधवार को हवा की रफ्तार छह किलोमीटर प्रति घंटे रही। जबकि मौसम का पारा चार डिग्री सेल्सियस से बढ़कर अचानक नौ डिग्री पहुंच गया। जिससे लोगों को भारी राहत मिली। हालांकि इस बीच बरसात की संभावना नजर न आने के कारण किसानों की मुश्किलें जरूर बढ़ती नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed