{"_id":"5f5f9a928ebc3e51b13cfff9","slug":"the-state-government-has-failed-on-all-fronts-srawasti-news-lko5401421133","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी मोर्चों पर विफल है प्रदेश की योगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी मोर्चों पर विफल है प्रदेश की योगी सरकार
विज्ञापन
श्रावस्ती। प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था व कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न के विरोध में सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन के दौरान सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र विक्रम यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार का जीरो टालरेंस का दावा खोखला है। प्रदेश सरकार सभी मोर्चों पर पूरी तरह विफल हो चुकी है। सरकार अपनी खामियों को छिपाने के लिए अपने खिलाफ उठने वाली आवाज को दबा रही है। जो भी कार्यकर्ता व आमजन सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है उसे फर्जी मुकदमों में फंसा कर जेल भेजा जा रहा है।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार द्वारा लिए गए निजीकरण के फैसले को वापस लेने, बीएड कोर्स में अनुसूचित जाति के छात्रों को निशुल्क प्रवेश दिलाने, किसानों की बेहाली दूर करने, शिक्षा को सस्ता करने, बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने, भ्रष्टाचार को समाप्त कर प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज कायम करने की मांग को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी टीके शिबु को सौंपा।
विज्ञापन
इस मौके पर युवजन सभा जिलाध्यक्ष सत्यपाल पटेल, अशरफ खान, डॉ. इकबाल अहमद मंसूरी, सरोजनी शर्मा, रिंकू यादव, मोहम्मद वसीम, रामकुमार यादव समेत काफी तादाद में सपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।