फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The soul of Hindustani settled in Hindi

हिंदी में बसती हिंदुस्तान की आत्मा

Sat, 14 Sep 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
The soul of Hindustani settled in Hindi
जिला पंचायत सभागार में आयोजित गोष्ठी में मौजूद लोग। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। भारतीय भाषा अभियान अवध प्रांत उत्तर प्रदेश के बैनर तले शनिवार को जिला पंचायत सभागार में हिंदी दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गुरुवचन सिंह ने की। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में अधिवक्ता परिषद के प्रदेश कार्य समिति सदस्य केके द्विवेदी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरूआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भारतीय भाषा अभियान के जिला संयोजक दिनेश कुमार पांडेय ने कहा कि हिंदी हमारी मातृ भाषा है। इसमें हिंदुस्तान की आत्मा बसती है। जबकि अंग्रेजी विदेशी भाषा है जिसमें आदेश छलकता है। हिंदी भाषा को बढ़ावा तभी मिल सकता है जब सरकारी कार्यालयों के कामकाज में इसका अधिक से अधिक उपयोग हो।
विज्ञापन

जनभाषा में जनता को न्याय मिले, जिससे वह निर्णय को पढ़ व समझ सके। संविधान के अनुच्छेद 350 में यह व्यवस्था है कि आवेदक अपनी भाषा में आवेदन कर सकता है। केके द्विवेदी के कहा कि हिंदी भाषा समृद्ध शाली व सर्वप्रिय भाषा है। जो मन को आनंदित करती है। हमें वाद पत्र एवं लिखित पत्र व्यवहार में अधिक से अधिक हिंदी भाषा का प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवचन सिंह व श्रवण द्विवेदी ने हिंदी को व्यापक रूप में अंगीकृत करने पर बल दिया। वहीं रामचंदर वर्मा ने हिंदी को गौरवशाली भाषा बताते हुए इसका अधिक से अधिक न्यायालय में प्रयोग करने पर बल दिया।

नवीन तिवारी ने तुलसीदास जी के रामचरित मानस को हिंदी साहित्य में वृद्धि करने वाला ग्रंथ बताया। न्यायालय में हिंदी भाषा का प्रयोग करने का संकल्प लिया। इस मौके पर जिला प्रचारक जितेंद्र, रामनेवास गुप्ता, नागेंद्र बहादुर अस्थाना, पंकज देव गुप्ता, विष्णु दत्त असथाना, जेपी मिश्र मधुकर, अशोक कुमार पाठक, राजेंद्र प्रसाद पांडे, राजेश कुमार सोनकर, शिवपूजन सिंह व कृष्ण कुमार सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed