फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The queue of people is not breaking for oil and cylinders.

Shravasti News: तेल व सिलिंडर के लिए नहीं टूट रही लोगों की कतार

Sat, 25 Apr 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 25 Apr 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
The queue of people is not breaking for oil and cylinders.
गिलौला ​​​स्थित गैस एजेंसी पर पर सिलिंडर के लिए जुटी भीड़। - फोटो : गिलौला ​​​स्थित गैस एजेंसी पर पर सिलिंडर के लिए जुटी भीड़।
श्रावस्ती/गिलौला। तराई में पेट्रोल-डीजल व सिलिंडर की मांग बढ़ती जा रही है। जिला प्रशासन के प्रयासों के बाद भी पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर ग्राहकों की भीड़ खत्म नहीं हो रही है। शुक्रवार को भी जिले के पेट्रोल पंपों व गैस एजेंसियों पर लोगों को लंबी-लंबी कतारों में लगा देखा गया।
विज्ञापन

गिलौला निवासी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें जरूरी काम के लिए बलरामपुर जाना है लेकिन बाइक में पेट्रोल नहीं है। एक घंटे से इंतजार कर रहे हैं लेकिन अभी तक पेट्रोल नहीं मिल पाया है। ट्रैक्टर चालक नरेश कुमार ने बताया कि गेहूं की थ्रेसिंग का कार्य चल रहा है। जिसके लिए डीजल की जरूरत है लेकिन घंटों लाइन लगाने के बाद भी डीजल नहीं मिल रहा है। जिसके चलते आमदनी प्रभावित हो रही है। यही नजारा सिरसिया के ताल बघौड़ा स्थित हिंदुस्तान पेट्रोल पंप का भी रहा। जहां लोगों को डीजल-पेट्रोल के लिए धक्कामुक्की करते देखा गया।
विज्ञापन

गिलौला स्थित भारत वत्स गैस एजेंसी पर भी सिलिंडर लेने वालों की भारी भीड़ दिखी। चिलचिलाती धूप के बीच लोगों को एक सिलिंडर के लिए लाइन में धक्कामुक्की करते देखा गया। उपभोक्ता सुधाकर वर्मा ने बताया कि पांच दिन से सिलिंडर के लिए एजेंसी आ रहे हैं। वहीं पंकज कुमार व सलमा ने भी बुकिंग करवाने के बाद भी सिलिंडर न मिलने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में पर्याप्त मात्रा में डीजल-पेट्रोल व सिलिंडर उपलब्ध है। मांग के आधार पर आपूर्ति भी लगातार आ रही है। तेल के दाम बढ़ने की अफवाहों में फंस कर लोग भारी संख्या में पंप पर पहुंच रहे हैं और अव्यवस्था हो रही है। लोगों से अपील है कि आवश्यकतानुसार ही तेल लें। पूर्ति विभाग की टीमें भ्रमण कर वितरण पर नजर बनाए हुए हैं। -दीपक कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed