फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The problem of irrigation will be solved, health and tourism sector will be developed

हल होगी सिंचाई की समस्या, स्वास्थ्य व पर्यटन क्षेत्र का होगा विकास

Tue, 18 Feb 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
The problem of irrigation will be solved, health and tourism sector will be developed
जमुनहा में मेडिकल की दुकान में बजट देखते लोग। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। प्रदेश सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में बजट पेश किया। इसमें अल्प विकसित तराई के इस जिले के युवा, किसान, अधिवक्ताओं के साथ स्वास्थ्य सेवा व पर्यटन के क्षेत्र में एक नया मुकाम हासिल करने का प्रयास किया गया। भारत नेपाल सीमा पर बसे इस जिले को बीएडीपी कार्यक्रम से नई धार देने की कोशिश की गई है। बंगाल टाइगर के लिए रिजर्व सोहेलदेव वन्य जीव अभ्यरण्य व बौद्ध तपोस्थली के ईको टूरिज्म में परिवर्तित होने से रोजागार के अवसर मिलने की उम्मीद जगी है। कौशल विकास से लोगों को प्रशिक्षित कर रोजगार से जोड़ने की कवायद की गई। जिले में वर्षों से अधूरी पड़ी सरयू नहर परियोजना को गति देते हुए जिले के लगभग ढाई लाख किसानों को सीधे तौर पर फायदा देने की कवायद हुई है। इस परियोजना के पूरा होते ही असिंचित क्षेत्र की धरती लहलहा उठेगी।
विज्ञापन

तीन लाख लोगों को मिलेगा युवा हब का लाभ
हर जिले को युवा हब बनाने का प्रावधान बजट में पहली बार किया गया है। इस हब के तहत युवाओं को कौशल विकास से प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके बाद उन्हें रोजगार की मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा। इस प्रशिक्षण में परख योजना से स्वरोजगार की अलख भी जगेगी। तराई के इस जिले के कम पढ़े लिखे लोगों को अच्छे संस्थानों में अप्रेंटिस करने का मौका मिलेगा। इस दौरान सरकार उन्हें ढाई हजार का मानदेय भी देगी। इस योजना में जिले के लगभग तीन लाख लोग सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

असिंचित क्षेत्रों तक पहुंचेगा पानी
सरयू नहर परियोजना लगभग डेढ़ दशक से निर्माणाधीन है। जिले में यह परियोजना लगभग 300 किलोमीटर क्षेत्र को आच्छादित करती है। यह परियोजना जमुनहा, सिरसिया व हरिहरपुररानी होते हुए गिलौला, इकौना से बलरामपुर को जोड़ती है। जिले में परियोजना अभी अधूरी है। परियोजना को पूरा करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। इस बजट में पैसा मिला है। श्रावस्ती को लगभग सौ करोड़ रुपये का आवंटन होने की उम्मीद है। इस परियोजना के पूरा होते ही लगभग पांच हजार हेक्टेअर से अधिक भूमि सिंचित हो जाएगी। जिससे जहां आज उत्पादकता कम है वहीं उत्पादकता बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अजय कुमार, अधिशासी अभियंता, सरयू नहर खंड छह
न्याय होगा सुगम
न्याय को सुगम बनाने के लिए पहले ही छह कोर्ट निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है। इसके साथ ही कुटुंब न्यायालय अधिवक्ता चेंबर निर्माण का प्रस्ताव शासन में विचाराधीन था। अधिवक्ता चेंबर बनाने के लिए 4800 वर्ग मीटर जमीन भी चिह्नित की जा चुकी है। इसी के साथ ही न्यायालय में सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष प्रयास हुए थे। नव निर्मित न्यायालय में प्रवेश के लिए तीन गेट बनाए गए हैं। सभी पर सीसीटीवी, स्वागत कक्ष बनाया जाना है। इस सभी मदों में राज्य सरकार ने खुल कर बजट दिया है। इससे लोगों को सुगम न्याय मिलने की उम्मीद है। - विमल पाठक अधिवक्ता
बीएडीपी के साथ पर्यटन को मिलेगी गति
नेपाल बार्डर एरिया डेवलेपमेंट कार्यक्रम के तहत जिले से कार्य योजना शासन को भेजी गई थी। इसमें सोहेलवा वन्य जीव अभ्यरण में ईको टूरिज्म, श्रावस्ती में शिल्प कला ग्राम सहित कई अन्य विषयों को शामिल किया गया था। अभी तक यह प्रस्ताव मंजूरी का इंतजार कर रहा था। इस बजट में बीएडीपी के साथ साथ बौद्ध पर्यटन क्षेत्र के विकास को गति देने का प्रावधान किया गया है। इससे उम्मीद जगी है कि जिले में पर्यटन से उद्योग का रास्ता खुलेगा। आम लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। - विनय तिवारी, डीडीओ
बेहतर होगीं चिकित्सीय सुविधाएं
भारत नेपाल सीमा से जिला सटा होने के कारण यहां नेपाल से भी लोग इलाज के लिए आते हैं। अभी तक यहां इलाज के लिए मात्र जिला अस्पताल ही बेहतर विकल्प था, लेकिन इस बजट में सीएचसी को भी आधुनिक चिकित्सा उपकरण मिलने जा रहे हैं। इसके साथ ही पीपीपी माडल के तहत जिले में मेडिकल कॉलेज बनना पहले से प्रस्तावित है। इसी के बाद जिला चिकित्सालयों को उच्चीकृत कर मेडिकल कॉलेज में परिवर्तित करने की योजना का प्रावधान हुआ है। इससे उम्मीद है कि जिले की स्वास्थ्य सेवा से स्थानीय बारह लाख लोग तो लाभान्वित होंगे, साथ ही नेपाल के नागरिकों को भी यहां सुविधाएं मिलेगी। - डॉ. मुकेश मातनहेलिया, एसीएमओ
युवा अधिवक्ताओं के लिए सुनहरा अवसर
जिले में युवा अधिवक्ताओं के रूप में 200 से अधिक लोग कार्यरत हैं। यह पेशा चुनौतियों से भरा हुआ है। शुरुआती दौर में युवाओं के सामने आर्थिक समस्या के साथ ही अपनी क्षमता बढ़ाने की समस्या रहती है। इस बजट में युवा अधिवक्ताओं को अर्थिक सहायता प्रदान करने व किताब एवं पत्रिका के लिए भी फंड का प्रावधान किया गया है। इससे युवा अधिवक्ताओं को कुछ राहत मिलेगी।
- अशोक पाठक, युवा अधिवक्ता
बजट से जिले के लोगों को मिलेगा लाभ
तराई का यह जिला अल्प विकसित है। इसी लिए नीति आयोग ने इस जिले को आकांक्षी जिले के रूप में चिह्नित कर रखा है। यहां के अधिकांश ग्रामीण आबादी के पास अभी अपना पक्का मकान नहीं है। बजट में मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास के लिए किए गए प्रावधान से जिले के लोग लाभान्वित होंगे। - किरन वर्मा
जिले के सिरसिया, जमुनहा व हरिहरपुररानी विकास क्षेत्र में पेयजल दूषित है। यहां जमीन से निकलने वाले पानी में आर्सेनिक व अन्य तत्व पाए जाते हैं। इससे आम लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। बजट में जल जीवन मिशन के प्रावधान से तराई के लोगों को बेहतर पेयजल की सुविधा मिलेगी। - पुतुल जायसवाल
छोटे किसानों के लिए भी मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना लाभकारी है। इससे निशुल्क बोरिंग कराने व नलकूप सहित कई अन्य लाभ मिलेंगे। इसका लाभ जिले के अधिकांश किसानों को मिलेगा। इसका कारण जिले में अत्यधिक सीमांत किसानों का होना है। किसानों को सिंचाई की समस्या से राहत मिलेगी। - विकास वर्मा, किसान
जिले में सड़कों का जाल तो है। लेकिन ग्रामीण मार्गों की स्थिति जर्जर है। कुछ मार्ग जो दूसरे जिले को जोड़ते हैं, वह काफी संकरे हैं। इस बजट में ग्रामीण मार्गों को विशेष रूप से चिह्नित किया गया है। इसका लाभ तराई वाले इस जिले को मिलेगा। इससे लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। - आराधना त्रिवेदी
जिले में सिरसिया क्षेत्र ऐसा है जहां वर्षा कम होती है। सरकार ने जिन 18 जनपदों को हर खेत को पानी योजना से जोड़ा है उसमें श्रावस्ती भी है। इसलिए उम्मीद है कि इस योजना का लाभ सिरसिया सहित जिले के अन्य विकास खंडों को भी मिलेगा। फसलों को पानी मिलने से पैदावार बेहतर होगी। - गुठनी
आधी आबादी को भी लाभ
कन्या सुमंगला योजना के तहत बेटियों के विकास का सपना प्रदेश सरकार के बजट से पूरा हो रहा है। इसके साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लिए भी बजट में प्रावधान किया गया है। इससे बेटियों के शिक्षा स्तर में सुधार होगा। वह परिवार के अन्य सदस्यों के कंधे से कंधा मिला कर चल सकेंगी। - स्मृति ओझा

सभी क्षेत्रों में होगा विकास
श्रावस्ती जैसे आकांक्षी जनपद के लिए राज्य सरकार का यह बजट नई दिशा देने वाला है। इससे सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पर्यटन से रोजगार का अवसर बढ़ेंगे। इसके साथ ही कुपोषण से लड़ने का रास्ता भी साफ होगा। - अवनीश राय, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed