{"_id":"646bb54e15193d2b44051a09","slug":"the-problem-of-drainage-will-be-removed-by-spending-ten-crores-srawasti-news-c-13-1-249465-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: दस करोड़ के खर्च से दूर होगी जल निकासी की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: दस करोड़ के खर्च से दूर होगी जल निकासी की परेशानी
Tue, 23 May 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 23 May 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से जूझने वाले इकौना वासियों को जल्दी इस परेशानी से छुटकारा मिलेगा। जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए 10.17 करोड़ की धनराशि खर्च कर करीब साढ़े सात किलोमीटर लंबे नाले का निर्माण कराया जाएगा। यह जानकारी श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडे ने दी। उन्होंने बताया कि इकौना कस्बे में बरसात के दिनों में जलभराव की विकट समस्या से क्षेत्रवासियों को जूझना पड़ता है। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से पानी घरों व दुकानों तक में भर जाता है। इस समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए साढ़े सात किलोमीटर नाला निर्माण कराने का प्रस्ताव भेजा गया था। क्षेत्रीय विधायक ने बताया कि सीएम की मंजूरी के बाद शासन स्तर से भी नाला निर्माण के लिए 10.17 करोड़ की धनराशि को जारी कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि संजय पार्क से भामेंपारा बैरियर तक चार किलोमीटर व जगतजीत इंटर कॉलेज के सामने लक्ष्मण जायसवाल के घर से पटहरिया पुल तक नाले तक साढ़े तीन किलोमीटर ढक्कन युक्त नाला निर्माण कराया जाएगा। नाला निर्माण की टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्दी ही कार्यदायी संस्था इसका निर्माण कार्य शुरू करेगी। इस नाले का निर्माण होने से इकौना नगर के मोहल्ला गौतम नगर, मुबारक नगर, शास्त्री नगर, चौक, पटेल नगर सहित कई अन्य वार्डों में बरसात के दिनों में होने वाली जलभराव की समस्या से पूरी तरह छुटकारा मिलेगा।