फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The pace of paddy procurement is not increasing

Shravasti News: धान खरीद की नहीं बढ़ पा रही रफ्तार

Thu, 28 Dec 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 28 Dec 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
The pace of paddy procurement is not increasing
श्रावस्ती। जिले में धान खरीद की रफ्तार बढ़ नहीं पा रही है। अब तक मात्र 46.66 प्रतिशत धान की ही खरीद हुई है। इसपर समीक्षा के दौरान मंगलवार को डीएम ने केंद्र प्रभारियों को फटकार लगाई। समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई थी।
विज्ञापन

धान खरीद के लिए वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य योजना के तहत 48,000 मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य रखा गया था। इसके सापेक्ष 26 दिसंबर तक 22,400 मीट्रिक टन धान की खरीद ही हो पाई है। जो लक्ष्य का 46.66 प्रतिशत है। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम कृतिका शर्मा ने कम खरीद करने वाले केंद्र प्रभारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए धान खरीद में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने अब तक किए गए धान खरीद का भुगतान शत-प्रतिशत किसानों को करने को कहा। इस मौके पर उन्होंने अवकाश के दिनों में भी क्रय केंद्र खोलने को कहा। जिससे ज्यादा से ज्यादा किसानों से उनकी खरीद की जा सके। इ
विज्ञापन

इस मौके पर डीएम ने एडीएम व जिला खाद्य विपणन अधिकारी को लापरवाही बरतने वाले केंद्र प्रभारियों व राइस मिलर्स के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही। इस दौरान एडीएम अमरेन्द्र कुमार वर्मा, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी नरेंद्र कुमार मिश्रा, जिला प्रबंधक पीसीएफ अरुण कुमार, जिला प्रबंधक यूपीएसएस सुनील कुमार यादव सहित सभी केंद्र प्रभारी, राइस मिल संचालक, विपणन निरीक्षक व क्षेत्रीय विपणन अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed