{"_id":"60cf7e238ebc3e6c6c02c4f4","slug":"the-operator-sleeping-on-the-roof-of-the-bus-died-due-to-current-srawasti-news-lko5833852175","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की छत पर सो रहे परिचालक की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की छत पर सो रहे परिचालक की करंट से मौत
विज्ञापन
सिरसिया (श्रावस्ती)। बलरामपुर से सिरसिया यात्रियों को लेकर आई निजी बस शनिवार रात डगमरा नाला स्थित आश्रम के पास खड़ी थी। जिसका परिचालक रात में बस की छत पर सो रहा था। जिसके ऊपर से गुजरी हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से परिचालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सिरसिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
बलरामपुर जिले के थाना गौरा चौराहा अंतर्गत गोदाना गांव निवासी पुत्तूलाल उर्फ रामनिवास निजी बस का परिचालक था। यह बस सिरसिया बलरामपुर मार्ग पर चलती थी। बलरामपुर से शनिवार यात्रियों को लेकर निजी बस सिरसिया आई थी। जहां से सुबह उसे वापस बलरामपुर जाना था। इस दौरान बस को रात में सिरसिया थाना क्षेत्र के डगमरा नाला स्थित आश्रम के पास खड़ा किया गया था। बस के ऊपर से हाई टेंशन विद्युत लाइन गुजरी थी।
देर रात पुत्तूलाल सोने के लिए बस की छत पर गया था। सुबह आश्रम के लोगों ने देखा कि पुत्तूलाल की लाश हाई टेंशन लाइन से चिपकी हुई है। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा सिरसिया पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची सिरसिया पुलिस ने लाश का पंचनामा भराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। साथ ही घटना की जानकारी मृतक के परिवारीजनों को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।