फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The mercury is rising, the heat is scorching

Shravasti News: चढ़ा पारा, झुलसा रहे लू के थपेड़े

Sun, 11 May 2025 03:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 11 May 2025 03:07 AM IST
विज्ञापन
The mercury is rising, the heat is scorching
धूप से बचने के लिए गमछा लपेट कर गुजरते राहगीर। 
श्रावस्ती। तराई में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। दिन में गर्म हवा के थपेड़े व रात में उमस लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। इस बीच ग्रामीण क्षेत्रों में शुरू हुई बिजली कटौती लोगों को बेचैन कर रही है।
विज्ञापन

जिले में शनिवार को पारा 40 डिग्री सेल्सियस पार जा चुका है। वहीं वैशाख के अंतिम सप्ताह में लोगों को जेठ की तपन का अहसास होने लगा है। सुबह नौ बजे से ही सूरज की किरणें मानों आग उगल रही है। देर शाम तक इसकी तपन का अहसास हो रहा है। इस बीच चलने वाली गर्म पछुआ हवा के थपेड़ों के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल है। वहीं रात में उमस भरी गर्मी लोगों को बेचैन कर रही है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ी अघोषित बिजली कटौती ने उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ा दी है। गर्मी से बेहाल लोग राहत के लिए आसमान की ओर निहार रहे हैं। वहीं बढ़े तपन के कारण किसानों को खेतों में लगी फसलों को सूखने से बचाने के लिए बार-बार सिंचाई करनी पड़ रही है। इस बीच सूखे जलाशयों के कारण पशु-पक्षी भी बेहाल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed