फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The main purpose of Buddhism is to liberate oneself from misery

दुखों से मुक्ति दिलाना ही बौद्ध धर्म का मुख्य उद्देश्य

Fri, 19 Jul 2019 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
The main purpose of Buddhism is to liberate oneself from misery
बौद्ध सांस्कृतिक महासभा श्रावस्ती बुद्ध विहार में श्रावस्ती में पूजा करते बौद्ध भिक्षु। - फोटो : SRAWASTI
कटरा (श्रावस्ती)। बौद्ध सांस्कृतिक महासभा श्रावस्ती के बौद्ध भिक्षुओं ने शुक्रवार को बुद्ध विहार में वर्षावास पूजा की। इस दौरान भिक्षुओं ने बौद्ध धर्म गुरु के नेतृत्व में तपोस्थली के अन्य मूमेंटों में जाकर विश्व शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

वर्षावास पूजा के दौरान बौद्ध धर्म गुरु बौद्ध भिक्षु डिकुंग क्या बगुन रीपोनछे ने कहा कि बौद्ध दर्शन का अभिप्राय उससे है जो भगवान बुद्ध के निर्वाण के दौरान बौद्धधर्म के विभिन्न संप्रदायों की ओर से विकसित किया गया। बाद में बौद्ध धर्म का पूरे एशिया में प्रसार हुआ। बौद्ध धर्म का मुख्य उद्देश्य मानव जाति को दुख से मुक्ति दिलाना है। कर्म, ध्यान एवं प्रज्ञा इसके साधन रहे हैं।
विज्ञापन

बुद्ध के उपदेश तीन पिटकों में संकलित हैं। जो पिटक, विनय पिटक और अभिधम्म पिटक कहलाते हैं। यह पिटक बौद्ध धर्म के आगम हैं। बुद्ध के अनुसार परिवर्तन ही सत्य है। आत्मा भी मनोभावों और विज्ञानों की धारा है। इस प्रकार बौद्धमत में उपनिषदों के आत्मवाद का खंडन करके अनात्मवाद की स्थापना की गई है। फिर भी बौद्धमत में कर्म और पुनर्जन्म मान्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आत्मा को न मानने पर भी बौद्धधर्म करुणा से ओतप्रोत हैं। दुख से द्रवित होकर ही बुद्ध ने सन्यास लिया, और दुख से दूर रहने का उपाय खोजा। बौद्ध भिक्षु सतवीर प्रमोक्षा ने कहा कि अनात्मवादी होने के कारण बौद्ध धर्म का वेदांत से विरोध हुआ। इस का फल यह हुआ कि बौद्ध धर्म को भारत से निर्वासित होना पड़ा। एशिया के पूर्वी देशों में उसका प्रचार हुआ।

बुद्ध के अनुयायियों में मतभेद के कारण कई संप्रदाय बन गए। जैन संप्रदाय वेदांत के समान ध्यानवादी है। इसका चीन में प्रचार है। इस मौके पर बौद्ध भिक्षु जल छन लामा, अशोक बौद्ध, बौद्ध भिक्षु देवेंद्र, भिक्षु नागलोक, धम्म सागर, श्रद्धालोक महाथेरो, दीपा लोक महाथेरो आदि भिक्षु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed