{"_id":"5eeb90f08ebc3e42d56e79c1","slug":"the-leopard-ate-the-calf-srawasti-news-lko5265935134","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिटिहिरिया में तेंदुए ने बछड़े को बनाया निवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिटिहिरिया में तेंदुए ने बछड़े को बनाया निवाला
विज्ञापन
सिरसिया (श्रावस्ती)। सोहेलवा जंगल से सटे गांव में तेंदुए का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। जंगल से निकले एक तेंदुए ने बुधवार रात उत्तरी टिटिहिरिया गांव में एक बछड़े को निवाला बना लिया। बछड़े की आवाज सुन दौड़े ग्रामीणों को देख तेंदुआ जंगल की ओर चला गया।
सिरसिया विकास क्षेत्र का गांव सोहेलवा व भिनगा जंगल के मध्य बसा हुआ है। जहां अक्सर जंगल से निकल कर आने वाले हिंसक जीवों का मानव व मवेशियों से आमना सामना होता रहता है। ऐसा ही कुछ बुधवार रात सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम अहलाद नगर टिटिहिरिया के मजरा ग्राम उत्तरी टिटिहिरिया में देखने को मिला।
जहां सोहेलवा जंगल से निकल कर आए एक तेंदुए ने गांव निवासी पुत्तू वर्मा के घर के सामने बंधे एक बछडे़ को अपना निवाला बना लिया। बछड़े की आवाज सुन जगे पुत्तू ने तेंदुए को देख कर शोर मचाया। जिसे सुन ग्रामीण हांका लगाते हुए दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देख तेंदुआ सोहेलवा जंगल की ओर भाग गया। इसके बाद ग्रामीण पूरी रात जागते रहे। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर गांव पहुंचे वन कर्मियों ने लोगों को अकेले घर से बाहर न निकलने की सलाह दी।
विज्ञापन
इस बारे में सोहेलवा के वनक्षेत्रधिकारी मदन लाल ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए सिरसिया क्षेत्र के ग्राम गब्बापुर में पिंजड़ा लगवाया गया है। जिसमें चारा बांधा जा रहा है। उम्मीद है कि तेंदुआ जल्द ही पिंजड़े में कैद होगा।