फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The fog covered the fog in the afternoon sun

कोहरे की चादर में लिपटी तराई दोपहर में निकला सूरज

Sat, 02 Jan 2021 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
The fog covered the fog in the afternoon sun
कोहरे की चादर में लिपटी रही तराई - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। तराई में मौसम का पारा बार-बार लुढ़क रहा है। शुक्रवार की देर शाम शुरू हुआ कोहरे का दौर शनिवार की दोपहर बाद तक जारी रहा। इससे लोग ठंड से कंपकंपाते रहे। दोपहर बाद निकले सूरज ने लोगों को दिन में राहत जरूर दिलाई। पछुआ हवा के कारण सुबह-शाम ठिठुरन काफी बढ़ गई है। वहीं अलाव की आंच ठंडी पड़ने के कारण सार्वजनिक स्थलों पर लोग ठंड से कंपकंपाते नजर आए।
विज्ञापन

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से जिले में मौसम का मिजाज शुक्रवार रात अचानक ठंडा पड़ गया। लगातार आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही तेज पश्चिमोत्तर हवा के कारण ठंड काफी बढ़ गई है। देर शाम शुरू हुआ घने कोहरे का दौर दोपहर तक जारी रहा। इस बीच आद्रता घटकर 40 प्रतिशत पुहंचने से सुबह तक कोहरा बूंद बनकर बरसता रहा। तेज हवा व घने कोहरे के कारण मौसम का पारा लुढ़क कर आठ डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जिससे लोग ठंड से बेहाल रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेने को विवश रहे।
विज्ञापन

जनवरी माह में भी अब तक प्रशासन ने कस्बा क्षेत्रों में अलाव की व्यवस्था नहीं की है। भिनगा व इकौना नगर में अलाव की आंच ठंडी पड़ जाने के कारण नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीबों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। लोग ठंड से बचने के लिए खुद से ही लकड़ियों का प्रबंध करने को विवश देखे जा रहे है। इस संबंध में फसल अनुसंधान केंद्र बहराइच के मौसम विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. एमबी सिंह बताते हैं कि तापमान में अभी उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। इसलिए लोगों को चाहिए कि वह एहतियात बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed