{"_id":"6816889005d5de8cfb068bc2","slug":"the-decision-to-conduct-caste-census-is-bold-dr-mishrilal-shravasti-news-c-104-1-srv1002-111015-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"जातीय जनगणना कराने का निर्णय साहसिक : डॉ. मिश्रीलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जातीय जनगणना कराने का निर्णय साहसिक : डॉ. मिश्रीलाल
Sun, 04 May 2025 02:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 04 May 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। भाजपा पिछड़ा मोर्चा की ओर से भिनगा स्थित पार्टी कार्यालय में शनिवार को आभार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जातीय जनगणना कराए जाने के फैसले पर आभार जताया। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा व पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष जगराम मौर्य मौजूद रहे।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने साहस का परिचय देते हुए जातीय जनगणना कराने का फैसला लेकर भारत की राजनीति में एक इतिहास लिखने का काम किया है। जातीय जनगणना कराने के विशेष कर भारत के अन्य पिछड़े व अति पिछड़ा वर्ग के लोगों को संख्या की पहचान होगी। संख्या के अनुपात में संवैधानिक अधिकारों को पाने का अवसर मिलेगा। प्रधानमंत्री के इस ऐतिहासिक फैसले का ओबीसी मोर्चा उत्तर प्रदेश व ओबीसी समाज उत्तर प्रदेश हृदय से धन्यवाद व्यक्त करता है। जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जातीय जनगणना के फैसले से आज पिछड़े वर्ग के लोगों में जश्न का माहौल है, लोग खुशियां मना रहे हैं, लड्डू बांट रहे तथा ढोल बाजे बजाकर प्रधानमंत्री के जातीय जनगणना के फैसले के लिए आभार प्रकट कर रहे हैं। इस दौरान किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रकुमार मिश्रा, जिला महामंत्री रमन सिंह सहित काफी संख्या में पिछड़ा समाज के कार्यकर्ता व लोग मौजूद रहे।