फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The criminal history and property details will have to be given along with the nomination letter

नामांकन पत्र के साथ ही देना होगा आपराधिक इतिहास व संपत्ति का ब्योरा

Fri, 26 Mar 2021 10:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
The criminal history and property details will have to be given along with the nomination letter
श्रावस्ती। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार नामांकन पत्र साधारण नहीं होगा। प्रत्याशियों को नामांकन पत्र के साथ ही अपने आपराधिक इतिहास व संपत्तियों का ब्योरा देना होगा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पहली बार लोकसभा की तर्ज पर लागू नामांकन प्रणाली में कई शपथ पत्र भी दाखिल करने होंगे।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है। जिले में प्रथम चरण में चुनाव होना है। इसके लिए तीन अप्रैल से ही नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ होगी। इस बार नामांकन प्रक्रिया कुछ जटिल बनाई गई है। नामांकन पत्र के साथ उम्मीदवार को अपने आपराधिक इतिहास की जानकारी देनी होगी। इसके लिए उसे संलग्नक एक पर शपथ पत्र बनवाना होगा। इसमें उम्मीदवार सजायाफ्ता है या नहीं, सजा हुआ तो किस न्यायालय से, किस मामले में सजा हुई, यहां तक कि उसे कारागार में बिताए गए समय व रिहाई की तिथि भी दर्शानी होगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही प्रत्याशी को लोकसभा की तर्ज पर बनाए गए फार्मेट पर अपनी संपत्तियों का पूर्ण विवरण भी देना होगा। इस विवरण में नगदी सहित प्लाट, कृषि योग्य भूमि, विभिन्न बैंक में जमा बचत का पैसा व खरीदे गए शेयर का ब्योरा बिंदुवार दर्शाना होगा। नामांकन पत्र के साथ ही इस बार उसे प्रारूप एक में इसका भी विवरण करना होगा कि उसने जो प्रपत्र जमा किया है वह प्रथम सेट पर है व चतुर्थ सेट पर। एक व्यक्ति को चार सेट में नामांकन पत्र दाखिल करने का अधिकार होगा। उम्मीदवार को अपना व प्रस्तावक का फोटो लगाना होगा। इसके साथ ही यदि सुरक्षित सीट के लिए नामांकन है तो जाति प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर व आधार नंबर वैकल्पिक व्यवस्था के लिए दिया गया है। यानी कि यदि किसी के पास मोबाइल व आधार नहीं है तो उसे चुनाव लड़ने से वंचित नहीं किया जा सकता। इसके साथ ही ई-मेल भी वैकल्पिक रूप से मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिदिन चुनाव के खर्च का देना होगा ब्योरा
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार चुनाव खर्च का विवरण उसे ऑनलाइन आयोग की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। इसके लिए उम्मीदवार को या तो स्वयं का कंप्यूटर सिस्टम व जन सेवा केंद्र का सहारा लेना पड़ेगा।
उम्मीदावारों को देना होगा शैक्षिक विवरण
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार सभी उम्ममीदवारों को अपना शैक्षिक विवरण देना होगा। इसके लिए उसे प्राइमरी से लेकर उसे डॉक्ट्रेट उपाधि तक का विवरण देना होगा। इसमें उसे उत्तीर्ण, अनुुत्तीर्ण, उत्तीर्ण का वर्ष व विद्यालय का नाम भी लिखना पड़ेगा।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए अधिसूचना आयोग की ओर से जारी कर दी गई है। जिले में प्रथम चरण में ही चुनाव होना है। जिसकी तैयारियां जिले में पूरी है। -योगानंद पांडेय, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed