{"_id":"6903ae87b3974cc70e081c64","slug":"the-country-will-become-self-reliant-if-women-become-self-reliant-shravasti-news-c-104-1-slko1011-115271-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने पर देश होगा आत्मनिर्भर : अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने पर देश होगा आत्मनिर्भर : अर्चना
Thu, 30 Oct 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 30 Oct 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। भाजपा की ओर से बृहस्पतिवार को तुलसीपुर स्थित सत्य नारायण उच्च शिक्षा संस्थान में आत्मनिर्भर भारत महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा व विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा रत्ना वर्मा रहीं।
महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अर्चना मिश्रा ने कहा कि महिलाओं के बिना किसी सभ्यता की कल्पना करना मुश्किल है। जब तक देश की महिला आत्मनिर्भर नहीं होगी, तब तक भारत आत्मनिर्भर नहीं बन सकता है। महिलाएं न केवल अपने परिवार को सशक्त बनाती हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में मदद भी करती हैं।
उन्होंने आगे कहा कि हम सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी के संकल्प को आत्मसात करना होगा। प्रधानमंत्री ने महिलाओं को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सशक्त करने का कार्य तो किया ही है, साथ ही राजनीतिक क्षेत्र में भी महिलाओं को 33 प्रतिशत का आरक्षण दिया है।
विज्ञापन
विशिष्ट अतिथि रत्ना वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश भर में आत्मनिर्भर अभियान के तहत स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का आह्वान किया है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष पूजा पांडेय, सरिता सिंह, जिला महामंत्री दिवाकर शुक्ला, अरुण पांडेय, ब्लॉक प्रमुख सिरसिया अमित सिंह व संजू तिवारी आदि मौजूद रहीं।