फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The counter for the handicapped and the elderly will start from today

Shravasti News: दिव्यांग व वृद्धों के लिए आज से शुरू होगा काउंटर

Sat, 13 Sep 2025 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 13 Sep 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
The counter for the handicapped and the elderly will start from today
नए परचा काउंटर पर चस्पा नोटिस। - संवाद
श्रावस्ती। संयुक्त जिला चिकित्सालय में दिव्यांग व वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए नए परचा काउंटर की व्यवस्था कर दी गई है। अब यहां आसानी से परचा मिल सकेगा। इसके साथ ही परचे का रंग भी सामान्य परचे से भिन्न होगा।
विज्ञापन


जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन करीब एक हजार मरीजों की ओपीडी होती है। सुबह आठ बजे से ही लंबी-लंबी कतारें लग जाती हैं। इससे दिव्यांग, वृद्ध सहित अन्य गणमान्य मरीजों को घंटों लाइन में जूझना पड़ता है। इन मरीजों की समस्याओं को कम करने के लिए अस्पताल प्रशासन की ओर से काउंटर नंबर दो की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


इस काउंटर पर शनिवार से मरीजों को परचा मिलना प्रारंभ हो जाएगा। मरीजों को जागरूक करने के लिए काउंटर के बाहर सूचना भी चस्पा करा दिया गया है। सूचना में लिखा गया है कि काउंटर नंबर दो पर वरिष्ठ नागरिक, सैनिक, वृद्धजन, दिव्यांग व पत्रकारों का परचा बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में सीएमएस डॉ. केडी गुप्ता ने बताया कि इन मरीजों को गुलाबी रंग का परचा दिया जाएगा। इससे उन्हें चिकित्सक को दिखाने व जांच कराने में भी सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed