फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The conscious caller of the district Sachin was honored

जिले के जागरूक कालर सचिन को किया गया सम्मानित

Mon, 16 Aug 2021 10:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
The conscious caller of the district Sachin was honored
श्रावस्ती। यूपी 112 पर फोन कर दुर्घटना पीड़ित की मदद के लिए जिले के जागरूक कालर को रविवार स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया गया। इस व्यक्ति ने यूपी 112 पर फोन कर एक मोटर साइकिल के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना दी थी।
विज्ञापन

इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम भांभेपारा निवासी सचिन कुमार मिश्रा ने सात अगस्त शाम करीब सवा छह बजे यूपी 112 पर काल किया था। जिसमें उन्होंने एक मोटर साइकिल के पेड़ से टक्कर होने की सूचना उदी थी। जिसमें त्वरित कार्रवाई के लिए दो पहिया पीआरवी 3558 की मदद ली गई। मुसीबत के समय दूसरे के लिए यूपी-112 की सहायता लेने वाले कालर सचिन कुमार मिश्रा को 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यूपी 112 की तरफ से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिले के जागरूक कालर को एडीजी 112 अशोक कुमार सिंह की तरफ से सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र व पुलिस रिस्पांस व्हीकल का प्रतीकात्मक मेडल प्रदान करने का निर्णय लिया गया। कोविड नियमों का पालन करते हुए थर्ड पार्टीज कालर को जिले में ही पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। यह जानकारी देते हुए यूपी 112 के नोडल व एएसपी बीसी दुबे ने बताया कि प्रदेश में जागरूक नागरिकों द्वारा काल कर या सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से यूपी 112 पर सूचना देकर दूसरों के लिए लगातार सहायता की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों, आत्महत्या का प्रयास, भटके व गुमशुदा बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं की सूचना प्रमुख हैं। थर्ड पार्टी कॉलर की सूचना पर पीआरवी तत्काल मौके पर पहुंच कर सहायता करती है। पुलिसकर्मी दुर्घटना में घायलों को एंबुलेंस या पीआरवी की मदद से अस्पताल पहुंचाकर उनका जीवन बचा रहे हैं। नागरिक निर्भीक होकर किसी दूसरे के लिए आपात स्थिति में पुलिस की सहायता ले सकते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए यूपी-112 के अधिकारियों द्वारा थर्ड पार्टी कालर को प्रोत्साहित किया जा रहा है। जागरूक नागरिकों द्वारा मानवता का परिचय देते हुए घायल बेजुबान जानवरों की सहायता के लिए भी 112 की मदद ली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed